IAS Pooja Khedkar House Kidnapping Case: बर्खास्त IAS पूजा खेडकर के घर एक ट्रक हेल्पर के अपहरण का मामला सुर्खियों में है. पुलिस ने इस मामले में अब बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि पूजा खेडकर के पिता ने 2 करोड़ की एसयूवी को हुए नुकसान की भरपाई के लिए ट्रक हेल्पर का अपहरण किया. दूसरी ओर, बर्खास्त IAS के पिता और मां पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं.
थाने जाने की कहकर हो गए फरार
पुलिस का कहना है कि पूजा खेडकर के पिता की एसयूवी मिक्सर ट्रक से टकरा गई थी. बता दें कि पूजा खेडकर के घर से पुलिस ने रविवार को एक ट्रक हेल्पर को बरामद किया था. पूजा के पिता दिलीप खेडकर और पत्नी मनोरमा पुलिस को यह कहकर फरार हो गए कि वे थाने जाएंगे. मनोरमा खेडकर पर 22 साल के युवक प्रह्लाद कुमार के अपहरण का आरोप है. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस पर छोड़ा गया कुत्ता
जानकारी के अनुसार, दिलीप खेडकर की लैंड क्रूजर एसयूवी की टक्कर नवी मुंबई इलाके में एक सीमेंट मिक्सर से हो गई थी. इसमें खेडकर और बॉडीगार्ड प्रफुल सालुंखे मौजूद थे. कथित तौर पर टक्कर के बाद प्रह्लाद को पुणे के चतुरश्रंगी स्थित खेडकर हाउस ले जाया गया, जहां बंधक बनाकर पीटा गया. मिक्सर ट्रक के मालिक ने हेल्पर के लापता हो जाने की शिकायत पुलिस से की थी, इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई. पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की, तो पता चला कि एक एसयूवी में प्रह्लाद को जबरन ले जाया गया था. जब पुलिस खेडकर हाउस पहुंची तो पूजा की मां ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया. पुलिस पर कुत्ता भी छोड़ दिया गया. फिर भी पुलिस ने जैसे-तैसे प्रह्लाद का रेस्क्यू किया.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में दरगाह के अंदर मिली सुरंग, जांच की मांग लेकर हिंदू संगठन पहुंचा कोर्ट
पुलिस ने दर्ज किया केस
इसके बाद दिलीप और मनोरमा ने कहा कि वे सुबह पुलिस थाने आएंगे, लेकिन वे फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सबूत नष्ट करने, गलत जानकारी देने, सरकारी काम में बाधा डालने और आरोपी को सजा से बचाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस सोमवार को भी खेडकर हाउस पहुंची, लेकिन परिवार वहां नहीं मिला. पुलिस ने घर से एक फोन बरामद किया है, हालांकि SUV अब वहां नहीं है.
ये भी पढ़ें: सोलापुर में प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से परेशान उपसरपंच ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया ये काम
कौन हैं पूजा खेडकर?
बता दें कि पूजा खेडकर 2023 बैच की IAS अधिकारी हैं. पूजा की ट्रेनिंग के दौरान ही वह विवादों में आ गई थीं. उन पर सभी तरह की सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए मांग के आरोप लगे थे. UPSC ने पूजा के खिलाफ पहचान बदलकर तय सीमा से ज्यादा सिविल सर्विसेस परीक्षा देने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी. गड़बड़ी के बाद उन्हें केंद्र ने पिछले साल सितंबर में बर्खास्त कर दिया था. उनका चयन मल्टी डिसेबिलिटी कैटेगरी में हुआ था. पूजा के पिता महाराष्ट्र सरकार में अधिकारी रह चुके हैं. उनकी मां सरपंच रह चुकी हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 mins agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
1 hr agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
2 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
4 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
5 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines