कौन हैं IAS मनदीप भंडारी, जो संभालेंगे CBSE की कमान, कितने पढ़े-लिखे हैं बोर्ड के नए चेयरमैन?

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शुक्रवार को IAS अधिकारी मनदीप के. भंडारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए नया चेयरमैन नियुक्त किया.

CBSE New Chairman Mandeep bhandari

मनदीप भंडारी बने CBSE के नए चेयरमैन (Photo: X)

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शुक्रवार को IAS अधिकारी मनदीप के. भंडारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए नया चेयरमैन नियुक्त किया. दरअसल, CBSE को क्लास 12 की आंसर शीट की जांच के लिए हाल ही में शुरू किए गए ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) सिस्टम को लेकर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था. इस विवाद की वजह से छात्रों की ओर से शिकायतें आईं, डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठे और सिस्टम की खरीद और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच हुई.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं मनदीप भंडारी?

मनदीप के. भंडारी AGMUT कैडर के 2001 बैच के IAS अधिकारी हैं. 14 दिसंबर, 1974 को जन्मे मनदीप के पास सरकारी सेवा में दो दशकों से ज्यादा का अनुभव है. भंडारी ने अपने करियर के दौरान कई अहम प्रशासनिक पदों पर काम किया है. जम्मू-कश्मीर में उन्होंने लेह के डिप्टी कमिश्नर, जम्मू के डिप्टी कमिश्नर और जम्मू के डिविजनल कमिश्नर के तौर पर काम किया है. उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO के तौर पर भी काम किया है. केंद्र सरकार में भंडारी ने जनवरी से सितंबर 2018 तक केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के निजी सचिव के तौर पर काम किया. बाद में उन्होंने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के तौर पर काम किया.

कितने-पढ़े लिखें हैं नए चेयरमैन?

6 मार्च 2023 से मनदीप भंडारी जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल के प्रधान सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के CEO का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.मनदीप भंडारी ने लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज से MBBS किया, जो चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़ा है. मेडिकल की पढ़ाई के दौरान उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला था. मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, भंडारी सीधे भर्ती के जरिए IAS में शामिल हुए और 2001 AGMUT कैडर का हिस्सा बने.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ