IAS Kanishak Kataria Success Story: पिता बड़े अफसर हों, कई सालों की शानदार नौकरी के बाद रिटायरमेंट का समय आ जाए और इस्तीफे पर बेटा साइन करे…इससे ज्यादा गर्व की बात किसी पिता के लिए भला क्या हो सकती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है राजस्थान के भरतपुर में। डिविजनल कमिश्नल के पद पर रहे संवर लाल वर्मा 30 सितंबर को रिटायर हो गए। वहीं उनके रिटयारमेंट लेटर पर उन्हीं के बेटे कनिष्क कटारिया ने हस्ताक्षर किए। अब आप सोच रहे होंगे कि कनिष्क कटारिया कौन हैं? क्या वो अपने पिता से भी बड़े पद पर हैं? क्या पिता-पुत्र एक ही जगह नौकरी करते थे। इन सभी सवालों का जवाब ‘हां’ ही है।
UPSC टॉपर की कहानी
कनिष्क कटारिया UPSC बैच 2019 के टॉपर हैं। AIR 1 के साथ कनिष्क राजस्थान कैडर के IAS अफसर बने। कनिष्क का नाम देश के मशहूर अफसरों की फेहरिस्त में शुमार है। कनिष्क के पिता IPS ऑफिसर थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं। पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए कनिष्क ने भी शानदार मुकाम हासिल किया। हालांकि कनिष्क का यह सफर आसान नहीं था।
यह भी पढ़ें- IPS शिवदीप लांडे कौन? जिनके इस्तीफे से हिला बिहार; चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा बयान
सैमसंग में मिली 1 करोड़ की नौकरी
कनिष्क कटारिया राजस्थान के ही रहने वाले हैं। उन्होंने IIT बॉम्बे से कम्प्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की। इसके बाद कनिष्क को सैमसंग कंपनी ने साउथ कोरिया में जॉब का ऑफर दिया। डेटा साइंस में करियर बनाने के बाद सैमसंग ने कनिष्क को 1 करोड़ का पैकेज दिया था। हालांकि 1 साल की नौकरी के बाद कनिष्क भारत वापस लौट आए।
UPSC में मारी बाजी
कनिष्क ने घर पर रह कर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी शुरू की। उन्होंने गणित को वैक्लिपक विषय चुना और पहली रैंक के साथ UPSC में भी बाजी मार ली। कनिष्क ने बिना किसी कोचिंग की मदद से देश के सबसे बड़े एग्जाम को पास कर लिया। कनिष्क को उनका होम कैडर राजस्थान ही मिला और अभी वो राजस्थान सरकार में ज्वॉइंट सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त हैं।
यह भी पढ़ें- अशोक कुमार मित्तल कौन? जिनके घर में रहेंगे अरविंद केजरीवाल; हलवाई से कैसे बने बड़े बिजनेसमैन?
संबंधित खबरें
पुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
32 mins ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
36 mins agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड
57 mins agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
1 hr agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
3 hrs agoउपचुनाव LIVE: बंगाल-असम में BJP आगे, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर
5 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
5 hrs agoLIVE: गोधरा के अस्पताल में लगी आग, दमकलकर्मियों ने 200 मरीजों को बचाया
5 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
14 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines