IAS Coaching Incident: लोकसभा के मानसून सत्र का सोमवार को छठा दिन है। आज लोकसभा और राज्यसभा में दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुए कोचिंग हादसे को लेकर जमकर शोर-शराबा हुआ। बीजेपी, कांग्रेस और सपा ने आप सरकार की लापरवाही पर सवाल उठाए। दूसरी आम आदमी पार्टी के सांसदों ने एमसीडी में बीजेपी के 15 साल के शासन को लेकर सवाल खड़े किए।
कोचिंग हादसे को लेकर बिहार के पूर्णियां से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सवाल इस देश की बच्ची का है। यहां केरल और बिहार का मामला नहीं है। तान्या सोनी बिहार की बच्ची थी जिसकी मौत परसों हुए हादसे में हुई। इस मामले में मैं दो सवाल उठाना चाहता हूं। पहला ये कि ये आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच का विषय नहीं है। हजारों बच्चें एसएससी और यूपीएससी की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली आते हैं। सरकार इन सभी कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा की ऑडिट करें ताकि इस प्रकार की घटनाओं को होने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि ये इस प्रकार की घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी दिल्ली के कोचिंग संस्थानों में अग्निकांड की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
कांग्रेस सांसदों ने बदइंतजामी को लेकर उठाए सवाल
वहीं इस मामले को लेकर केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि राजधानी दिल्ली में बेसिक चीजें भी नहीं है। यूपीएससी की तैयारी करने के लिए बच्चें जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह घटना दुखद है। क्या वहां की सरकार बुलडोजर चलाएगी। वहीं कांग्रेस के अन्य सांसद डाॅ. अमर सिंह ने भी स्टूडेंट्स की मौत को लेकर जवाबदेही की मांग की है।
ये भी पढ़ेंः AAP दफ्तर के बाहर BJP की महिला कार्यकर्ताओं ने बजाई चूड़ी-थाली, UPSC कोचिंग हादसे को लेकर प्रदर्शन
मामले में आज हुए 3 बड़े एक्शन
इस बीच इस हादसे को लेकर आज 3 बड़े एक्शन हुए हैं। पहला गिरफ्तारी का। अब तक दिल्ली पुलिस इस मामले में कोचिंग संस्थान के मालिक समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। दूसरा एक्शन अवैध निर्माण को लेकर एमसीडी ने लिया है। एमसीडी ने आज राव कोचिंग सेंटर के बाहर से अवैध निर्माण हटाए। फिलहाल ये कार्रवाई चल रही है। दिल्ली के उपराज्यपाल भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं तीसरा एक्शन अधिकारियों के खिलाफ हुआ है। एमसीडी के कमिश्नर ने जूनियर और सहायक इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः बुल्डोजर चला, एक की नौकरी गई, दूसरा सस्पेंड…दिल्ली IAS कोचिंग सेंटर हादसे में 3 बड़े एक्शन
संबंधित खबरें
फारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
14 mins ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
47 mins agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
53 mins ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
1 hr agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
2 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
4 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
5 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines