पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने सेना में बड़े बदलाव किए हैं। जहां एक ओर भारतीय वायुसेना को अब नया वाइस चीफ मिलने वाला है। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी वायुसेना के नए वाइस चीफ की कमान संभालेंगे। वहीं, दूसरी ओर भारतीय सेना के उप प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा को उधमपुर स्थित सेना के उत्तरी कमान का नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है। सरकार ने सोमवार को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है।
एयर मार्शल एसपी धारकर की जगह लेंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर
एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी 1 मई को मौजूदा वाइस चीफ एयर मार्शल एसपी धारकर की जगह लेंगे। वायुसेना में 40 से अधिक वर्षों के शानदार करियर के बाद धारकर 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी वर्तमान में गांधीनगर में दक्षिण पश्चिमी वायु कमान की कमान संभाल रहे हैं। वहीं, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भी नए CISC (चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ) के रूप में पदभार संभालेंगे। CISC तीनों सेनाओं के बीच समन्वय बनाने का काम करता है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू के स्थान पर नए CISC के रूप में कार्यभार संभालने की मंजूरी दी गई है, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा बने नए नॉर्दन कमांडर
वहीं, भारतीय सेना के उत्तरी कमान को नया कमांडर मिलेगा। ये जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा को दी गई है। लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा हाल ही में पहलगाम हमले के बाद सेना प्रमुख के साथ श्रीनगर भी गए थे, जिससे उनकी सक्रिय भूमिका और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का संकेत मिला था। उत्तरी कमान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों में पाकिस्तान और चीन के खिलाफ समस्त सैन्य अभियानों का नेतृत्व करती है।
इन पदों पर रह चुके हैं प्रतीक शर्मा
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इनमें महानिदेशक सैन्य संचालन (DGMO), मिलिट्री सेक्रेटरी ब्रांच और हाल ही में सेना मुख्यालय में स्थापित सूचना निदेशालय के इन्फॉर्मेशन वेलफेयर के महानिदेशक के पद शामिल हैं। प्रतीक शर्मा लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार का स्थान लेंगे, जो फरवरी 2024 में लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बाद उत्तरी कमान के प्रमुख बने थे और अब सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एक अनुभवी इन्फैंट्री अधिकारी के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा का सैन्य करियर तीन दशकों से भी अधिक समय का रहा है।
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
2 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
3 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
11 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
12 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
13 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
14 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
15 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
16 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines