हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बालाकोट एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान को मजा चखाने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी वायुसेना, अब उड़ाएंगे प्राइवेट एयरलाइन के विमान

जब अभिनंदन पाकिस्तानी विमानों का मुकाबला कर रहे थे, तभी एक पाकिस्तानी विमान ने बीवीआर मिसाइल उनके मिग-21 पर दागी. इस वजह से अभिनंदन को दुश्मन के इलाके में इजेक्ट होना पड़ा. इसके बाद उन्हें वहां बंधक बना लिया गया था.

विज्ञापन
अभिनंदन को पाकिस्तान का लड़ाकू विमान गिराने के बाद 'वीर चक्र' से सम्मानित किया गया था. (Image- ANI)

फरवरी 2019 को एलओसी पर पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायुसेना से रिटायरमेंट ले ली है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अभिनंदन ने 31 मार्च को भारतीय वायुसेना छोड़ दी थी. इसके बाद उन्होंने Fly91 नाम की प्राइवेट एयरलाइन ज्वाइन कर ली. अभिनंदन को पाकिस्तान का लड़ाकू विमान गिराने के बाद ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया गया था.

मिग-21 से F-16 को किया था ढेर

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके जवाब में 26 फरवरी 2019 को भारत ने पाकिस्तान पर बालाकोट एयरस्ट्राइक की थी. उस वक्त विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन पर ‘ऑपरेशनल रेडीनेस प्लेटफॉर्म’ ड्यूटी पर तैनात थे. जब पाकिस्तानी वायुसेना विमान भारतीय हवाई क्षेत्र की ओर आ रहे थे तो अभिनंदन ने मिग-21 के साथ तुरंत उड़ान भरी. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान लड़ाकू विमानों का डटकर मुकाबला किया. इस दौरान उन्होंने एक पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया था.

यह भी पढ़ें : 2019 में अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाला पाकिस्तानी मेजर ढेर, टीटीपी के हमले में मारा गया

विज्ञापन

लड़ते-लड़ते चले गए थे दुश्मन के इलाके में

जब अभिनंदन पाकिस्तानी विमानों का मुकाबला कर रहे थे, तभी एक पाकिस्तानी विमान ने बीवीआर मिसाइल उनके मिग-21 पर दागी. इस वजह से अभिनंदन को दुश्मन के इलाके में इजेक्ट होना पड़ा. इसके बाद उन्हें वहां बंधक बना लिया गया था. फिर पाकिस्तान ने भारत के आगे झुकते हुए करीब 60 घंटे बाद 1 मार्च 2019 को उन्हें अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारतीय सेना को सौंप दिया था.

वीर चक्र से हुए थे सम्मानित

अभिनंदन को इसके बाद अदम्य साहस और दुश्मन का डटकर मुकाबला करने के लिए भारत सरकार ने देश के तीसरे सबसे बड़े युद्धकालीन वीरता पुरस्कार ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया था. इसके साथ ही उन्हें ग्रुप कैप्टन की रैंप पर प्रमोट कर दिया गया था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Balakot Strikes Anniversary: IFA का ‘ऑपरेशन बंदर’ मिशन, 21 मिनट में मार गिराए थे 200 आतंकी

अब उड़ाएंगे ATR 72-600 विमान

अभिनंदन अब प्राइवेट रीजनल एयरलाइन FLY91 से जुड़े हैं. इस एयरलाइन के विमान छोटे शहरों के बीच उड़ते हैं. छह ATR 72-600 विमान के बेड़े वाली FLY91 एयरलाइंस ने मार्च 2024 में उड़ान शुरू हुई थी. इसके दो शहरों गोवा और हैदराबाद में बेस हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola