कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में भड़क गए और उन्होंने अपमानित किए जाने का आरोप लगाया. मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान में कराए गए ‘शुद्धीकरण यज्ञ’ का है, जो श्रीराम सेना के द्वारा कराया गया था. इस यज्ञ को लेकर भाजप-कांग्रेस आमने-सामने हैं. कांग्रेस ने शुद्धीकरण यज्ञ को दलित और पिछड़ा विरोधी मानसिकता करार दिया तो केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भाजपा को मामले में अलग बताया और श्रीराम सेना के कृत्य की भत्सर्ना की. साथ ही मामले की जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया.
राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा?
राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे कहा कि 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में ‘विजय शंखनाद रैली’ की थी. लेकिन उनके जाने के बाद श्रीराम सेना ने रामलीला मैदान में शुद्धीकरण यज्ञ कराया. मैं कभी SC होने को मुद्दा नहीं बनाता, लेकिन शुद्धीकरण यज्ञ करके मेरा अपमान किया गया. रामलीला मैदान में जब भाषण दिया तो लाखों लोग वहां पर थे. मैंने तो किसी समाज या धर्म विशेष का नाम नहीं लिया तो शुद्धिकरण यज्ञ कराकर अपमान करने हक किसने दिया?
मैं वर्षों से सदन का सदस्य हूं और निचले सदन में भी रहा हूं. मैंने कभी किसी से यह नहीं कहा कि मैं दलित हूं, मेरी रक्षा करो और न ही किसी के सामने गिड़गिड़ाया. मुझ में लड़ने की शक्ति है और मैं लड़ता हूं. लेकिन हल्द्वानी में स्टेज का शुद्धिकरण करके मुझे अछूत होने का अहसास कराया गया और मेरा अपमान किया गया. इससे मुझे बहुत तकलीफ पहुंची है. प्रधनमंत्री मोदी को इस मामले में एक्शन लेना चाहिए और जिन्होंने शुद्धिकरण यज्ञ किया, उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए.
नड्डा ने की शुद्धिकरण वाले कृत्य की भत्सर्ना
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा ने कहा कि केंद्र सरकार इस कृत्य की भत्सर्ना करती है और मामले की जांच करवाई जाएगी. भाजपा का उस मामले से कोई लेना-देना नहीं. भाजपा ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती. खड़के साहब की भावनाओं का समर्थन करता हूं. दुखद है लेकिन बार-बार यह मत कहिए कि भाजपा ने किया, भाजपा ने कराया. वहीं राज्यसभा सभापति ने कहा कि अगर अस्पृश्यता पाप नहीं है तो इस दुनिया में कोई पाप नहीं है. हम घटना की निंदा करते हैं, चाहे पार्टी कोई भी हो. जिन्होंने शुद्धिकरण यज्ञ किया, उन्हें पकड़ा जाना चाहिए, कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.
शुद्धिकरण यज्ञ पर क्या बोली श्रीराम सेना?
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में शुद्धिकरण यज्ञ कराने के आरोपों को श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास ने खारिज किया है. उन्होंने कहा कि यज्ञ कराने का मकसद किसी जाति, समुदाय या व्यक्ति विशेष का अपमान करना नहीं था. मल्लिकार्जुन खड़गे के अब से पहले दिए गए बयानों सनातन विरोधी मानते हुए यज्ञ किया गया. रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन होता है और धार्मिक आयोजन से जुड़े इस मैदान में सनातन विरोधी विचारधारा रखने वाले व्यक्ति ने रैली की तो मैदान का शुद्धीकरण करना उनकी धार्मिक आस्था का विषय है. किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मकसद से यज्ञ नहीं कराया गया और न ही ऐसी मंशा थी.
बता दें कि 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मंच पर मौजूद थे.
संबंधित खबरें
LIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
7 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
15 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
16 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
18 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
20 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
21 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
21 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
21 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines