I.N.D.I.A Opposition Alliance Mumbai Meeting: विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) की मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को बेहद खास बैठक होने वाली है। भाजपा के खिलाफ तैयार हुए महागठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) की ये तीसरी बैठक है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में कई चर्चाएं हो रही हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में गठबंधन के सभी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है। इस बैठक का सबसे खास मुद्दा संयोजक की नियुक्ति भी मानी जा रही है।
संयोजक को लेकर विवाद
राजनीतिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इंडिया गठबंधन की मुंबई में होने जा रही बैठक में कोई भी संयोजक नहीं बनाया जाएगा। इसके विकल्प में यानी संयोजक की जगह 11 लोगों की कोआर्डिनेशन कमिटी बनाई जाएगी। सामने आया है कि कांग्रेस को किसी और का नेतृत्व संयोजक के तौर पर स्वीकार नहीं है। उधर, इंडिया गठबंधन में शामिल तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस को देने का विरोध है। इसीलिए सूत्र बताते है की संयोजक किसी को नहीं बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः ‘जब वोट लगे घटने’, ममता बनर्जी के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर कसा तंज
पार्टियों ने दिए सीट शेयरिंग के फॉर्मूले
दो दिन होने वाली बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर भी खास चर्चा होगी। कहा जा रहा है कि सीट शेयरिंग के फार्मूले पर मुंबई में बात होगी। वहीं शिवसेना और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों ने फार्मूला दिया है कि क्षेत्रीय गुट बनाकर सीट शेयरिंग की जाए। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार का कहना है कि सीटों के बंटवारे पर जल्द से जल्द चर्चा और स्थिति साफ होनी चाहिए।
गठबंधन की ये तीसरी है बैठक
बता दें कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस समेत बने विपक्षी गठबंधन इंडिया की ये तीसरी बैठक है। इस गठबंधन में कुल 26 दल शामिल हैं। इनकी पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी, जबकि 17-18 जुलाई को इस गठबंधन के सदस्य बेंगलुरु में इकट्ठा हुए थे। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे सभी दल और गठबंधन सक्रिय हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
40 mins agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
57 mins agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
1 hr agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
4 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
4 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines