हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं…', राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर बोले शशि थरूर

चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच राहुल गांधी चार दिन की वियतनाम यात्रा पर चले गए हैं. इसको लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा है.

विज्ञापन
थरूर की यह टिप्पणी भाजपा द्वारा राहुल की विदेश यात्रा की आलोचना किए जाने के बाद आई है. (Image - ANI)

कांग्रेस सांसद शशि थरूर से जब नेता विपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं कोई ‘ट्रैवल एजेंट नहीं हूं.’ थरूर से केरल में पत्रकारों ने पूछा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी विदेश क्यों गए हैं. थरूर की यह टिप्पणी भाजपा द्वारा राहुल की विदेश यात्रा की आलोचना किए जाने के बाद आई है.

इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए थरूर नहीं कहा, ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं. यह सवाल मुझसे पूछने का कोई मतलब नहीं है. मैं दिल्ली से यहां क्यों आया हूं? हर इंसान की कुछ ना कुछ जिम्मेदारियां होती हैं. इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता.’

बता दें, चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच राहुल गांधी चार दिन की वियतनाम यात्रा पर चले गए. इसको लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा है. भाजपा ने पहले भी उनके विदेशी दौरों पर सवाल उठाए हैं. भाजपा ने कहा कि, ‘दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों के दौरान झूठ बोल-बोलकर थक जाने के बाद गांधी छुट्टी मनाने चले गए.’

विज्ञापन

भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कथित तौर पर राहुल गांधी वियतनाम जाने वाली फ्लाइट में बैठे दिख रहे हैं. भाजपा ने इस पर सवाल किया, ‘राहुल गांधी के इन विदेशी दौरों का एजेंडा क्या है?’

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने गांधी का बचाव करते हुए कहा कि उनकी कुछ जिम्मेदारियां हैं. उन्होंने कहा, ‘क्या बाकी लोग बाहर नहीं जाते? राहुल गांधी भी एक इंसान हैं, विपक्ष के नेता हैं, उनकी कुछ जिम्मेदारियां हैं. वे येल यूनिवर्सिटी और लंदन में छात्रों से बातचीत करते हैं, वहां के बुद्धिजीवियों से मिलते हैं. वे मीडिया को इंटरव्यू भी देते हैं, ऐसा काम जो प्रधानमंत्री नहीं करते. तो फिर भाजपा को इससे क्या दिक्कत है?’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola