Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक हैरान करने वाली खबर है। यहां एक अपार्टमेंट में दंपती और उनके दो बच्चों के शव मिले। पुलिस को आशंका है कि सभी की मौत जहर खाने से हुई है। कहा जा रहा है कि मां-बाप ने पहले बच्चों को जहर दिया, फिर खुद खाकर जान दे दी। पुलिस जांच में जुट गई है।
बड़ा बेटा 9 साल और छोटा 5 साल का था
यह पूरा मामला कुसाईगुड़ा का है। थाना क्षेत्र के कंदीगुड़ा में क्रांति रॉयलल अपार्टमेंट में सतीश (39 साल) परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी वेदा (35 साल), बेटा निषिकेत (09 साल) और निहाल (05) थे।
आस पड़ोस वालों ने जब सतीश के घर में कोई हलचल नहीं देखी तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस किसी तरह घर के भीतर दाखिल हुई तो भीतर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए।
और पढ़िए – Atiq Ahmed: ‘मैं उनका प्लान जानता हूं’, वे मुझे मारना चाहते हैं’ साबरमती जेल से बाहर आते ही डरा डॉन
शुक्रवार रात खाया था जहर
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चारों की मौत संभवतया शुक्रवार रात को हुई। लेकिन उन्हें सूचना शनिवार दोपहर मिली।
सुसाइड के पीछे ये थी वजह?
कुशाईगुड़ा थाने के प्रभारी पी वेंकटेश्वरलू ने आसपड़ोस वालों से पूछताछ की है। सामने आया है कि दोनों बच्चे मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। सतीश ने उनका काफी इलाज कराया, लेकिन वे ठीक नहीं हो रहे थे। आर्थिक तंगी भी उन्हें झेलनी पड़ रही थी।
इससे दंपती तनाव में रहते थे। आशंका है कि डिप्रेशन में आकर उन्होंने पहले बच्चों को जहर खिलाया, इसके बाद खुद भी खा लिया। जांच अभी जारी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Tramadol)
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
44 mins agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
59 mins agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
1 hr ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
1 hr agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
2 hrs agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
2 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
9 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
10 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
10 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines