हैदराबाद में US दूतावास वाली सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’, जानिए- तेलंगाना सरकार के इस फैसले के पीछे मंशा

तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने ‘तेलंगाना राइजिंग समिट’ से पहले यह फैसला बहुत सोच समझकर लिया है.

us citizenship | gold card | visa programme

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप गोल्ड कार्ड वीजा के बारे में बताते हुए.

अब हैदराबाद में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर सड़क होगी. तेलंगाना सरकार ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावासको जोड़ने वाली सड़क का नाम ट्रंप के नाम पर रखने का फैसला किया है. इस हाई-प्रोफाइल सड़क को अब ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ कहा जाएगा. तेलंगाना सरकार भारत के विदेश मंत्रालय और अमेरिकी दूतावास को इस बारे में जानकारी देते हुए पत्र लिखेगी. बता दें, इसी साल तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम के कॉन्क्लेव में एक ऐलान किया था. उस वक्त सीएम ने हैदराबाद की अहम सड़कों का नाम अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया था.

विज्ञापन

और किस-किस के नाम पर होंगी सड़कें

इस सड़क के अलावा भी राज्य सरकार कुछ और सड़कों का नाम बड़ी शख्सियतों और बड़ी कंपनियों के नाम पर रखने का विचार कर रही है. नेहरू आउटर रिंग रोड को नई रेडियल रिंग रोड से जोड़ने वाली ग्रीनफिल्ड रेडियल रोड का नाम रतन टाटा के नाम रखा जाएगा. रविरयाला में सरकार इंटरचेंज का नाम पहले ही ‘टाटा इंटरचेंज’ कर चुकी है.

विज्ञापन

शहर में गूगल स्ट्रीट भी होगी

गूगल के नए कैंपस के पास एक सड़क का नाम ‘गूगल स्ट्रीट’ रखने का भी फैसला किया गया है. इसके अलावा विप्रो जंक्शन और माइक्रोसॉफ्ट के नाम भी कुछ सड़कों के नाम रखे जाएंगे. 

विज्ञापन

आखिर क्या है सरकार की मंशा

‘तेलंगाना राइजिंग समिट’ से पहले राज्य की कांग्रेस सरकार ग्लोबल लेवल पर चर्चा का विषय बनना चाहती है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान इधर जाए. यह राज्य सरकार का इंटरनेशनल कार्यक्रम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार का मानना है कि इस तरह के नाम रखने से हैदराबाद को ज्यादा पहचान मिलेगी. साथ ही सरकार का सोचना है कि इस फैसले से निवेशकों का सरकार में भरोसा बढ़ेगा, जिससे वे ज्यादा निवेश कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ