हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हैदराबाद में रेस्टोरेंट में पीट-पीटकर युवक की हत्या, बिरयानी और रायते पर विवाद, जानिए क्या हुआ था

विज्ञापन
Hyderabad Man Murder

हैदराबाद में पीट-पीट कर एक युवक की हत्या कर दी गई है। वारदात पंजागुट्टा इलाके की है। आरोप मेरिडियन रेस्टोरेंट के स्टाफ पर लगे हैं। विवाद बिरयानी और रायते को लेकर हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि युवक की मौत के कारण पता लगे।

यह भी पढ़ें: मां के साथ धोखा हुआ तो पिता को फावड़े से काट डाला; फिर सिर्फ इस वजह से दादा की भी ले ली जान

CCTV में कैद हुई वारदात

वारदात की CCTV फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हैदराबाद के ही चंद्रलोक इलाका निवासी मोहम्मद लियाकत के रूप में हुई है। विवाद होने के बाद वे पुलिस को शिकायत देने थाने पहुंचे तो उन्होंने बताया कि वे रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने गए थे, लेकिन उन्होंने एक्स्ट्रा रायता मांग लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: नशाखोरी का अटपटा नजारा; जंगल में छिपकर युवक के साथ लड़की कर रही थी ऐसा कांड

होटल मैनेजर ने खूब पीटा

लियाकत ने बताया कि रेस्टोरेंट स्टाफ ने एकस्ट्रा रायता देने से मना कर दिया। दोबारा कहने पर स्टाफ कर्मी भड़क गए और उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। होटल का मैनेजर मौके पर आया, जिससे बहसबाजी हो गई। इसके बाद वह मारपीट करने लगा। दूसरे लोगों ने बीच बचाव करके उन्हें छुड़ाया। फिर उन्होंने पुलिस को बुलाया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: तीसरी शादी करने जा रहा था दूल्हा, गर्लफ्रेंड को भूला, जिसने भाइयों के साथ मिलकर बरातियों को धुना

थाने में अचानक गिरा पीड़ित

पुलिस के अनुसार, लियाकत अपनी बात कहते-कहते अचानक गिर गए। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। सीने में दर्द की शिकायत भी थी। पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही केस में आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि विवाद के बारे में जानने के लिए उन्होंने रेस्टोरेंट में जाकर वहां लगे CCTV खंगाले तो फुटेज में स्टाफ कर्मी और लियाकत आपस में भिड़ते दिखे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola