हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बैडमिंटन खेलते हुए खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, स्टेडियम में हुई मौत

Hyderabad News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक खिलाड़ी की बैडमिंटन खेलते हुए अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
बैडमिंटन खेलते हुए आया हार्ट अटैक (Viral Video)

Hyderabad News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक खिलाड़ी को बैडमिंटन खेलते हुए अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेडियम में मौजूद सभी खिलाड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अचानक बैडमिंटन पर गिरा खिलाड़ी

जानकारी के अनुसार, यह घटना हैदराबाद के नागोले स्टेडियम में हुई है। स्टेडियम में 25 साल का खिलाड़ी अपने बाकी साथी खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेल रहा था। खेल के दौरान जब खिलाड़ी गिरी हुई शटलकॉक उठाकर चला तभी अचानक वह कोर्ट पर गिर गया, जिसके बाद बाकी खिलाड़ी जल्दी से उसकी तरफ भागे। उन लोगों ने खिलाड़ी को होश में लाने के लिए CPR देने की कोशिश की, लेकिन वह उठा नहीं। कुछ ही समय में स्टेडियम के अंदर अफरा-तफरी मच गई। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि खिलाड़ी को दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  ‘कोरोना वैक्सीन मौत का कारण नहीं’, देश में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर संसद में सरकार का जवाब

विज्ञापन

कौन हैं मृतक खिलाड़ी?

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक खिलाड़ी की पहचान गुंडला राकेश के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है कि वह खम्मम जिले के तल्लाडा के पूर्व उप-सरपंच का बेटा था। बताया जा रहा है कि राकेश रविवार रात करीब 8.00 बजे नागोले स्टेडियम में डबल्स बैडमिंटन मैच खेल रहे थे। उसी समय ये घटना हुई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola