Telangana News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो एक हॉस्टल का बताया जा रहा है, जिसमें 25 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। इंजीनियर का नाम शेख अकमल सुफुयान था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सुफुयान किराना का सामान लेकर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने हॉस्टल में दाखिल हुआ, खुले चौकोर आकार के भूमिगत पानी के टैंकर में गिर जाता है। तभी एक पुरुष, महिला और दो बच्चे ग्राउंड फ्लोर पर बने फ्लैट से बाहर आते हैं।
टैंकर की कंक्रीट से टकराई ठुड्डी, नहीं मिला संभलने का मौका
ये लोग अकमल को पकड़ने के लिए वाटर टैंकर में पाइप डालते हैं। लेकिन इनको कोई रिस्पांस नहीं मिलता। बताया जा रहा है कि गिरने से पहने सुफुयान की ठुड्डी टैंकर की कंक्रीट से टकरा गई थी। गहरी चोट के कारण उसको संभलने का मौका नहीं मिला। रायदुर्ग पुलिस ने हॉस्टल मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। अगर टैंकर पर ढक्कन लगा होता, तो युवक की जान बच जाती। हैदराबाद में पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: माधवी लता को गले लगाने वाली ASI पर गिरी गाज, VIDEO वायरल होने के बाद सस्पेंड
पिछले साल भी एक 31 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई थी। हैदराबाद में अपने फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव पुलिस ने बरामद किया था। इंजीनियर कृष्णा जिले का रहने वाला वाई भार्गव रेड्डी था। जो अपने दो दोस्तों जसवंत और साई संदीप के साथ फ्लैट पर रहता था। ये दोनों लोग अपने गांव गए हुए थे। दोस्त संदीप वापस लौटा, तो फ्लैट का दरवाजा किसी ने नहीं खोला था। कोई जवाब नहीं मिलने पर चौकीदार की मदद ली गई। चिमनी के रास्ते अंदर जाकर देखा, तो भार्गव का शव मिला था।
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 mins agoLIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
17 mins agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
8 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
9 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
10 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
10 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
10 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
11 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines