हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार इलाके में स्थित एक इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। हालांकि संकरी गलियां होने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत हुई। इसके अलावा बचाव कार्यों में काफी दिक्कतें आई।
इस बीच आग लगने के कारणों का खुलासा हुआ है। फायर बिग्रेड के अधिकारियों की मानें आग एसी का कम्प्रेशर फटने के कारण लगी। हैदराबाद में शनिवार शाम को तेज गर्मी थी। जिसके कारण इमारत में सभी एसी चल रहे थे ऐसे में एसी की वायरिंग गर्म होने के कारण उसमें आग लग गई। जिससे पहले एक मंजिल को चपेट में लिया इसके बाद देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग ही चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।
स्थानीय निवासियों ने चलाया बचाव अभियान
हादसे के बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना से घनी आबादी वाले इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस, दमकलकर्मियों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। इमारत के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। कई पीड़ित गंभीर रूप से दम घुटने और जलने से घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः अग्निकांड में जान गंवाने वाले 17 लोगों की लिस्ट आई सामने, मृतकों में 8 बच्चे भी शामिल
पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
जानकारी के अनुसार फायर विभाग को करीब 6ः30 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों को कई लोग बेहोश हालत में मिले वहीं 10 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। घटना पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है। पीएमओ ने एक्स पर लिखा कि हैदराबाद की आग की घटना से बहुत दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उन्हें संवेदनाएं। घायलों के ठीक होने की कामना करता हूं। पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 की मदद का ऐलान किया गया है।
ये भी पढ़ेंः ‘फायर सेफ्टी के पूरे उपकरण नहीं थे…’, हैदराबाद के गुलजार हाउस अग्निकांड पर बोले केंद्रीय मंत्री
संबंधित खबरें
दिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
16 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
3 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
5 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
15 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
17 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
17 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
21 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
21 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
23 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines