तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चार मिनार के पास गुलजार हाउस में एक भीषण हादसा हो गया है। यहां ओल्ड सिटी में बीचों-बीच बने गुलजार हाउस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां पहुंची। इसके साथ ही पुलिस और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी भी पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मौके पर फायर सेफ्टी के पूरे उपकरण नहीं थे।
मौके पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री
घटनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद के चारमीनार के पास आज गुलजार हाउस की एक बिल्डिंग शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। इस हादसे में कुछ लोगों की मौत हो गई है और कुछ घायल हैं। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हादसा सुबह 6 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। मंत्री ने बताया कि इस बिल्डिंग में एक परिवार था, जिसकी नीचे दुकान थी और ऊपर घर था। उसी घर में यह शॉर्ट सर्किट हुआ है। ऐसे हादसे बहुत ही दुखद होते हैं।
यह भी पढे़ं: हैदराबाद गुलजार हाउस में आग के भयानक वीडियो आए सामने, हर तरफ मची चीख-पुकार
‘नहीं थे फायर सेफ्टी के पूरे उपकरण’
उन्होंने आगे कहा कि हैदराबाद एक बढ़ता हुआ शहर है। पूरे तेलंगाना में 4 करोड़ लोग रहते हैं, उनमें से 1 करोड़ लोग हैदराबाद में हैं। इसलिए लगातार बढ़ रहे इस शहर में फायर डिपार्टमेंट को मजबूत करना चाहिए। अभी शहर के फायर डिपार्टमेंट की टेक्नोलॉजी और उपकरण बहुत कम हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज यहां के लोगों ने बताया कि आग बुझाने वाले लोगों के पास फायर सेफ्टी के पूरे उपकरण नहीं थे। इस कमी को पूरा करने के लिए आने वाले दिनों में फायर डिपार्टमेंट में अच्छी टेक्नोलॉजी और उपकरण आने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह केंद्र सरकार और पीएम मोदी से बात करेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता मिले।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
1 hr agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
5 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
6 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines