Hyderabad News: हैदराबाद में कस्टमर के घर गए एक डिलीवरी एजेंट ने कुत्ते के हमले से बचने के लिए अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर से छलांग लगा दी। डिलीवरी एजेंट की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। इस साल जनवरी के बाद से हैदराबाद में इस तरह की यह दूसरी घटना है।
घटना हैदराबाद के पंचवटी कॉलोनी में श्रीनिधि हाइट्स अपार्टमेंट में हुई। गद्दे की डिलीवरी करने आए डिलीवरी एजेंट ने कस्टमर के गेट पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। इसी दौरान कस्टमर के पालतू कुत्ते (डोबर्मन) ने डिलीवरी एजेंट पर हमला कर दिया। रायदुर्गम पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 289 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आईपीसी की इस धारा के तहत दर्ज किया मामला
पुलिस के मुताबिक, घायल डिलीवरी एजेंट की पहचान 30 साल के इलियास के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि डिलीवरी के दौरान कुत्ते के हमले से बचने के लिए इलियास तीसरे फ्लोर से नीचे कूद गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद अपार्टमेंट के लोग आए और इलियास को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
और पढ़िए – Border Security Force: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया, नशे की खेप बरामद
इस बीच, तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) ने एक विज्ञप्ति में मांग की कि कुत्ते के मालिक डिलीवरी एक्जीक्यूटिव के इलाज का खर्च वहन करें।
बता दें कि इसी तरह की एक अन्य घटना में 23 साल के रिजवान की मौत हो गई थी। रिजवान भी डिलीवरी देने गया था, उसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया जिसके बाद रिजवान तीसरे फ्लोर से नीचे कूद गया था। मोहम्मद रिजवान फूड डिलीवरी ऐप के साथ काम करता था। घटना के दिन वह बंजारा हिल्स में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में पार्सल देने गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
6 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
46 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 hr agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
2 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
4 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
5 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines