Hyderabad couple hangs with 4-year-old end lives: तेलंगाना के हैदराबाद के एक कपल ने अपनी चार की बच्ची के साथ सुसाइड कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बेरोजगार पति-पत्नी हैदराबाद के वारसीगुडा स्थित अपने घर में फांसी कें फंदे पर झूल गए। साथ ही अपनी चार की बच्ची को भी फांसी लागकर जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने तीनों की पहचान के साई कृष्णा (35), पत्नी चित्रलेखा (30) और बेटी तेजस्विनी के रूप में की है।
पुलिस ने बताया कि बेरोजगार जोड़े ने गुरुवार देर रात वारसीगुडा में अपने घर पर अपनी चार वर्षीय बेटी को फांसी पर लटकाने के बाद अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यहां पर के साई कृष्णा (35), पत्नी चित्रलेखा (30) और बेटी तेजस्विनी को शुक्रवार सुबह गंगापुत्र कॉलोनी में उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। दंपत्ति द्वारा कॉल का जवाब नहीं देने और दरवाजा खटखटाने पर घर के मालिक ने पुलिस को बुलाया था।
बेरोजगारी से जूझ रहा था कपल
इस कपल ने दीवार पर तीन लोगों के नाम लिखे थे और उन्हें अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, उन्होंने कोई कारण नहीं बताया। पुलिस ने कहा कि ये तीन नाम उन कर्मचारियों के हैं, जो विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करते थे जहां चित्रलेखा पहले काम करती थी। जबकि, कृष्णा एक कैब ड्राइवर था और दोनों बेरोजगारी से जूझ रहे थे।
ये भी पढ़ें: प्यार-धोखा और मर्डर? नहर के किनारे रनिंग कर रही महिला टीचर की हत्या, गले पर 11 बार वार, हत्यारे को उम्रकैद
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके इस कदम के पीछे पैसों का कारण होने का संदेह है। गुरुवार की रात घर के मालिक ने दंपति को फोन करने की कोशिश की थी क्योंकि उनके टीवी की तेज आवाज से उन्हें परेशानी हो रही थी, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। शुक्रवार की सुबह भी उसने टीवी की आवाज सुनी और कॉल की तो फोन भी नहीं उठाया। जिसके बाद दरवाजा खटखटाया। जब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तो उन्होंने पुलिस को बुलाया। जहां पर तीनों फंदे से झूलते हुए पाए गए। फिलहाल, पुलिस इस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: मकान मालिक ने किराए पर कपल को दिया था फ्लैट, पांच साल बाद ताला खोलकर देखा तो ड्रम में मिला कंकाल
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
35 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
41 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines