एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान पक्षी से टकराया, विशाखापत्तनम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हैदराबाद जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की विशाखापत्तनम में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. मिली जानकारी के अनुसार, पक्षी से टकराने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग हुई.

air india emergency landing (1)

फोटो सोर्स- सोशल मीडिया

हैदराबाद जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की विशाखापत्तनम में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. मिली जानकारी के अनुसार, पक्षी से टकराने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग हुई.

विज्ञापन

20 मिनट में ही वापस लौटा विमान

विज्ञापन

विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के निदेशक एस राजा रेड्डी ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के फ्लाइट नंबर IX 2658, जिसने दोपहर में 2:38 मिनट पर विशाखापत्तनम से उड़ान भरी थी, उसके पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का अनुरोध किया और हैदराबाद की यात्रा रद्द करके 20 मिनट के अंदर ही वापस विशाखापत्तनम लौट आया.

सभी यात्री हैं सुरक्षित

विज्ञापन

राजा रेड्डी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि विशाखापत्तनम से उड़ान भरने के बाद, पायलट ने इंजन में कुछ समस्या की सूचना दी. इसलिए, उसने इमरजेंसी लैंडिंग का अनुरोध किया और विशाखापत्तनम लौट आया. विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और यात्रियों को उतार लिया गया. उन्होंने यह भी बताया कि एयरलाइन द्वारा दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ