---विज्ञापन---

देश angle-right

असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं माधवी लता ने मस्जिद पर चलाया तीर? विवाद होने पर कही ये बात

Madhavi Latha Controversy: हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता द्वारा कथित तौर पर एक मस्जिद की ओर इशारा कर तीर चलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भड़काऊ करार दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

Madhavi Latha Controversy: तेलंगाना में 17 अप्रैल को रामनवमी के दिन एक रैली में हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता द्वारा कथित तौर पर एक मस्जिद की ओर इशारा कर तीर चलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भड़काऊ करार दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस द्वारा एक धार्मिक ढांचे के पास जो अशोभनीय काम गया, उसे लोग देख रहे हैं और आगामी चुनाव नतीजों में इसका असर देखने को मिलेगा। वहीं, इस मामले के तूल पकड़ने पर बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता ने माफी मांगी है।

---खबर नीचे जारी है---

वीडियो से हुआ ये विवाद

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हैदराबाद सीट से बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता एक चौराहे पर भीड़ के बीच ओपन जीप पर सवार हैं। इस दौरान कार और सड़क पर आसपास बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके साथ दिखाई पड़ रहे हैं। समर्थकों और माधवी लता ने भगवा रंग का गमछा लपेटा है। वीडियो में माधवी लता लोगों  का अभिनंदन करती हैं और अपने हाथ से काल्पनिक तीन-कमान बनाते हुए हवा में तीर चलाती हैं। आरोप है कि बीजेपी उम्मीदवार ने जिस ओर तीर चलाने का इशारा किया उस तरफ मस्जिद थी।

औवेसी ने किया पलटवार

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बीजेपी उम्मीदवार की बड़ी संख्या में लोगों ने आलोचना की। वहीं, हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी प्रत्याशी और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोग बीजेपी और आरएसएस के मंसूबों को जान चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद हैदराबाद में लोग बीजेपी के खिलाफ वोट करेंगे। वहीं, ओवैसी ने इस पूरे घटनाक्रम पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से इस मामले में बीजेपी उम्मीदवार पर कठोर कार्रवाई करने की अपील की।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

बीजेपी उम्मीदवार ने मांगी माफी

इस पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद माधवी लता ने माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि यह एक अधूरा वीडियो है। फिर भी अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगती हूं।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 19, 2024 03:46 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola