Husband wife found dead in house Jammu and Kashmir: राजौरी (पंकज शर्मा)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में मंगलवाल को एक घर में पति-पत्नी मृत पाए। इस वारदात के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यहां पर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें दंपति के गला कटी लाशे पड़ी मिली।
जम्मू-कश्मीर में पति-पत्नी की गला काटकर की गई दर्दनाक हत्या
जानकारी के अनुसार, इस घटना की जानकारी सबसे पहले स्थानीय लोगों को हुई, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक उच्च स्तरीय टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जुट गई है।
घर में पड़े मिले दंपति के शव
पुलिस ने मृत दंपति की पहचान मोहम्मद आजम पुत्र मोहम्मद खान और उनकी पत्नी गुलजार बेगम दोनों निवासी अपर कंडी के रूप में हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, पति-पत्नी की जोड़ी कंडी के ऊपरी इलाके ढोक बगला में अपने मौसमी घर में मौजूद थी, जहां वे मृत पाए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि दोनों के शव इलाके में पड़े पाए गए हैं और अन्य बलों की सहायता से पुलिस की टीमें आवश्यक स्थल निरीक्षण और कानूनी कार्यवाही के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।
किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा
पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में पाया कि पति-पत्नी की बेरहमी से गला काटकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद अमानवीय घटना है और इसमें शामिल लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी राजौरी ने हत्यारों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया है।
संबंधित खबरें
शरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
20 mins agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
5 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
5 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
7 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines