Husband Killed Wife Chops Dead Body Into Pieces: तीन महीने पहले 28 साल के शख्स ने 22 साल की लड़की से मंदिर में सात फेरे लिए। मामूली बात को लेकर कपल में झगड़ा हुआ, फिर पति ने गुस्से में अपनी की हत्या कर दी। फिर उसके शव के 6 टुकड़े कर नदी में फेंक दी। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, महिला के शव के टुकड़ों की तलाश जारी है।
घटना ओडिशा के गंजम जिले के भगवानपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी नारायण पेशे से मजदूर है। उसने तीन महीने पहले ही 22 साल की बुली नाम की लड़की से शादी की थी। नारायण ने पत्नी से फ्यूचर के बारे में बातचीत शुरू की। फिर उसने तय किया कि अब मजदूरी छोड़ कारोबार करेगा।
सोने का चेन देने से इनकार करने पर पत्नी को मार डाला
कुछ दिनों बाद आरोपी ने अपनी पत्नी से कहा कि कारोबार के लिए कुछ पैसे चाहिए होंगे, इसलिए तुम अपनी सोने की चेन मुझे दे दो। इसे गिरवी रखकर कुछ पैसे जुटाऊंगा और बिजनेस करूंगा। कहा जा रहा है कि आरोपी नारायण की पत्नी बुली ने सोने की चेन देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी बीच आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को लेकर नदी किनारे पहुंचा। शव को छह टुकड़ों में काटकर नदी में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नारायण घर लौट आया। जब आस-पड़ोस के लोगों ने पत्नी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वो लापता हो गई है।
उधर, बेटी के लापता होने की खबर के बाद बुली के माता-पिता नारायण के पास पहुंचे। इसके बाद बुली की मां को कुछ शक हुआ तो उन्होंने पुलिस से अपने दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो वो पहले तो झूठ बोलता रहा। बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में यूज किए गए कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है।
संबंधित खबरें
नागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
6 mins agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
30 mins agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
58 mins agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
1 hr agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
1 hr agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
2 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
6 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines