Hurun India Rich List 2025: भारत में अमीरी की परिभाषा हर साल बदल रही है. कभी स्टील से तो कभी ऑयल और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री से अरबपति बनता है, तो कोई मोबाइल ऐप या स्टार्टअप से अपनी शोहरत को बढ़ा रहा है. इस बार एम3एम और हुरुन इंडिया ने जब अपनी रिच लिस्ट 2025 जारी की तो देश को एक बार फिर एहसास हुआ कि भारत अब केवल परंपरागत व्यापार पर ही निर्भर नहीं है. यहां टेक्नोलॉजी, AI, स्टार्टअप्स और बॉलीवुड की हस्तियां भी अरबपतियों की कतार में शामिल हैं.
अंबानी का बादशाहत कायम
68 वर्षीय मुकेश अंबानी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी दौलत का सिंहासन डगमगाना आसान नहीं है. 9.55 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वह लगातार पहले स्थान पर बने हुए हैं. अडाणी परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है. लेकिन असली सरप्राइज तो तब मिला जब एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा पहली बार टॉप-3 में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं. 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वह न सिर्फ भारत की सबसे अमीर महिला बनीं बल्कि टॉप-10 की सबसे युवा सदस्य भी बन गईं है.
ये भी पढ़ें-पहली भारत माता की तस्वीर वाला सिक्का जारी, पीएम मोदी ने RSS कार्यक्रम में बताई खासियत
अरबपतियों की लिस्ट में युवाओं की आंधी
इस लिस्ट में भारत के युवाओं की भी कमाल की भूमिका रही है. 31 साल के अरविंद श्रीनिवास, जिन्होंने एआई स्टार्टअप Perplexity की नींव रखी थी. वह 21,190 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे युवा अरबपति बने है. वहीं, Zepto के 22 वर्षीय कैवल्य वोहरा और आदित पालीचा ने यह दिखा दिया कि अगर आइडिया दमदार हो तो उम्र महज एक नंबर है.
बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है- किंग खान की एंट्री
इंडिया की रिच लिस्ट में इस बार सबसे चौंकाने वाला नाम बॉलीवुड से आया है. 59 वर्षीय शाहरुख खान, जिन्हें दुनिया ‘किंग खान’ कहती है, 12,490 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ पहली बार अरबपति बने हैं. उनकी एंट्री बॉलीवुड ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए भी मील का पत्थर साबित हो रही है.
पुराने दिग्गजों की मजबूती
70 वर्षीय नीराज बजाज और परिवार ने अपनी संपत्ति में 43% की बढ़ोतरी की और अब 2.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गए हैं. वहीं, पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने कंपनी के शेयरों में 124% उछाल की बदौलत अरबपतियों की सूची में दोबारा धमाकेदार वापसी की है.
कुछ रोचक आंकड़े
- इस बार कुल 1,687 लोग ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक रही है.
- सूची में शामिल हुए 284 नए चेहरे.
- औसतन, सूची के धनी लोगों ने हर दिन 1,991 करोड़ रुपये कमाए है.
- शहरवार- मुंबई में देश के सबसे ज्यादा अमीर है. यहां 451 अरबपति और फिर दिल्ली 223 और बेंगलुरु 116 अरबपति हैं.
कौन सा सेक्टर सबसे आगे?
इसमें सबसे ऊपर 137 अरबपतियों के साथ फार्मा सेक्टर रहा है. इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स (132) और केमिकल्स-पेट्रोकेमिकल्स (125) ने फिर से बाजी मारी है. इस बार रियल एस्टेट ने भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए 99 नए अरबपतियों को जन्म दिया है.
विशेषज्ञों की नजर में
एम3एम फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. पायल कनोडिया कहती हैं कि रियल एस्टेट अब केवल कारोबार नहीं रहा है बल्कि विविधता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका है. वहीं, हुरुन इंडिया के फाउंडर अनस रहमान जुनीद मानते हैं कि भारत के अरबपतियों की कुल संपत्ति अब 167 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंची है और इसमें से ज्यादातर पहली पीढ़ी के उद्यमियों की है.
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
9 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
11 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
12 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
15 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
16 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
17 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
18 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
18 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
19 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines