Mukesh Ambani Richest Indian Businessman: गौतम अडानी को पछाड़कर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। आज ‘360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023’ जारी हुई, जिसमें अंबानी टॉप पर हैं। उनकी नेटवर्थ 8.08 लाख करोड़ रुपये हैं। हुरुन इंडिया की ओर से देश के सबसे अमीर व्यक्तियों की यह 12वीं एनुअल रैंकिंग जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: World Mental Health Day: मेंटल हेल्थ से जूझ रहे पैरेंट्स के बच्चों पर PGI में रिसर्च, नतीजे काफी दिलचस्प
अडानी की नेटवर्थ में गिरावट दर्ज हुई
लिस्ट के अनुसार, गौतम अडानी दूसरे नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 4.74 लाख करोड़ रुपए है। अडानी की नेटवर्थ में हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के कारण काफी गिरावट आई है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के फाउंडर साइरस पूनावाला तीसरे नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 2.78 लाख करोड़ रुपए है। HCL के शिव नाडार 2.28 लाख करोड़ संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर और गोपीचंद हिंदुजा 1.76 लाख करोड़ की वेल्थ के साथ 5वें नंबर पर बरकरार हैं।
यह भी पढ़ें: जासूस बनना था, अर्थशास्त्री बन गईं…Nobel Prize जीतने वाली हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर क्लाउडिया की कहानी
पिछले साल के मुकाबले 38 अरबपति बढ़े
सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के फाउंडर और लीडर दिलीप संघवी 1.64 लाख करोड़ रुपए की छठे नंबर हैं। टॉप-10 में LN मित्तल, राधाकिशन दमानी, कुमार मंगलम बिरला और नीरज बजाज भी शामिल हैं। बता दें कि हुरुन की लिस्ट में कुल 259 अरबपति शामिल हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 38 ज्यादा है। जेप्टो के फाउंडर कैवल्य वोहरा (20) सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। वहीं खास बात यह है कि पिछले 9 साल में अंबानी की संपत्ति 4 गुना बढ़ी है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं शैलजा धामी, जिन्होंने Air Show की कमान थामी, इतिहास रचने वाली पहली महिला बनीं
साल 2023 अंबानी के जबरदस्त रहा
मुकेश धीरूभाई अंबानी भारतीय व्यवसायी हैं। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। वह एशिया में सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया में 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। साल 2023 अब तक उनके लिए बड़ा शानदार साबित हुआ है। इस साल न सिर्फ वह फिर से भारत और एशिया के अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर लौटे हैं, बल्कि उनकी प्रॉपर्टी भी तेजी से बढ़ी है, जिमसें उनके लिस्टेड शेयरों का बड़ा रोल रहा है, जिन्होंने इस साल बाजार में जबरदस्त तेजी दिखाई है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
4 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
6 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
8 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
8 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
9 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
9 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines