Huma Qureshi Exclusive Interview : फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हुमा कुरैशी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर सफलता हासिल की। शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर हुमा कुरैशी ने बुधवार को न्यूज 24 के मंथन में बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ये एक जिंदगी काफी नहीं है। सपनों की कोई सीमा नहीं होती है। अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तो आपको लक्ष्य जरूर मिलेगा।
राजनीति में जाने पर क्या बोलीं हुमा कुरैशी
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने राजनीति में जाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मुझे एक्टिंग करने दीजिए और पॉलिटिशियन को देश चलाने दीजिए। मुझे बहुत प्यार मिला है। मुझे राजनीति बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं कैरेक्टर को अच्छे से प्ले कर सकती हूं। किसी पार्टी से ऑफर आया है या नहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा- नहीं।
यह भी पढ़ें : कौन हैं दानिश अली, जिनके शामिल होते ही वेस्ट यूपी में मजबूत हुई कांग्रेस, कहां से ठोकेंगे ताल?
एक ब्रेक पाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है : बॉलीवुड एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने कहा कि एक ब्रेक या एक फिल्म मिलने में सालों की मेहनत शामिल होती है। उन्होंने कहा कि गैंग्स ऑफ वासेपुर से फिल्मी करियर की शुरुआत हुई थी, लेकिन उससे पहले मैंने बिना पैसों का नुक्कड़ नाटक किया, थिएटर में प्ले किया था। मेरा एक ही लक्ष्य रहता है कि रोज सुबह उठकर काम पर जाओ। जो मैंने कैरेक्टर प्ले कर लिया है, उसे रिपीट नहीं करना चाहती हूं।
कैरेक्टर को फील करती हूं : महारानी
हुमा कुरैशी ने वेब सीरीज महारानी पर कहा कि मैं आजतक बिहार एक या दो बार गई हूं, लेकिन बिहार से कुछ न कुछ कनेक्शन तो जरूर है। मैं कैरेक्टर को फील करती हूं। उन्होंने कहा कि कॉलेज के बाद मुझे क्या करना था, उसके बारे में कुछ पता नहीं था। मैंने घर वालों को झूठ बोला था कि मैं आईएएस बनना चाहती हूं। मैंने कभी भी आईएएस बनने का सपना नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार बहुत खुश है। लेट होने पर मुझे अभी भी डांट पड़ती है।
यह भी पढ़ें : बिहार का पुलिसवाला कैसे बना लालू का करीबी? शंभू यादव कौन? जो रह चुके हैं CM के बॉडीगार्ड
कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं हुमा कुरैशी
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी गैंग्स ऑफ वासेपुर, एक थी डायन, जॉली एलएलबी 2 और बैल बॉटम जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस वक्त वो अपनी वेब सीरीज महारानी के सीजन 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इस सीरीज में गांव की साधारण महिला से लेकर बिहार की सीएम का किरदार निभाया है।
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 hr agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 hr ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
1 hr ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs agoLIVE: विधायक राजा भैया को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines