Join the Indian Army: आज कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ है। साल 1999 के कारगिल युद्ध में जीत का तिरंगा लहराने वाले भारतीय सैनिकों की वीरता और शौर्य को आज का दिन समर्पित किया गया है। भारतीय सेना की गिनती दुनिया की सबसे शक्तिशाली आर्मी फोर्स में की जाती है। आज भी कई नौजवान हैं, जो भारतीय सेना को ज्वाइन करने का सपना देखते हैं। लेकिन कई लोगों को ये नहीं पता होता कि वे भारतीय सेना को कैसे ज्वाइन करें। अब लोगों के पास अग्निवीर स्कीम के रूप में एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। लेकिन इसके अलावा कई रास्ते हैं जिनके जरिए लोग भारतीय सेना को ज्वाइन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि भारतीय सेना में सेवा करने के लिए आयु सीमा, परीक्षा, और योग्यताएं क्या होनी चाहिए और 10वीं और 12वीं के बाद आप इंडियन आर्मी कैसे ज्वाइन कर सकते हैं?
10वीं के बाद भारतीय सेना में कैसे शामिल हों?
कक्षा 10वीं के बाद भारतीय सेना में शामिल होने के लिए नौजवानों के पास कई ऑप्शन होते हैं। युवा छात्र अलग-अलग सैनिक-स्तरीय पदों के लिए आवेदन कर भारतीय सेना के साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें सब भारतीय सेना द्वारा सेट किए गए मानदंड को पूरा करने होगा, जिसकी जानकारी नीचे दिए टेबल में मौजूद है।
12वीं के बाद भारतीय सेना में कैसे शामिल हों?
अगर कक्षा 12वीं के बाद भारतीय सेना से जुड़ना चाहते हैं तो ये छात्रों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। 12वीं पास छात्र 3 खास रास्तों से भारतीय सेना में शामिल हो सकते हैं। जिसमें नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA), तकनीकी प्रवेश योजना (TES), और सैनिक/सामान्य ड्यूटी (SGD) शामिल है।
NDA
- परीक्षा: संघ लोक सेवा आयोग (UPSE)
- योग्यताएं: 12वीं पास (नौसेना और वायु सेना के लिए पीसीएम)
- पात्रता: अविवाहित होना चाहिए
- आयु सीमा: 16.5 से 19.5 साल
- लिंग: पुरुष महिला
TES
- परीक्षा: भारतीय सेना
- योग्यताएं: फिजिक्स और केमिस्ट्री, मैथ्स के साथ 12वीं में 60%
- पात्रता: अविवाहित होना चाहिए
- आयु सीमा: 16.5 से 19.5 साल
- लिंग: पुरुष
SGD
- परीक्षा: भारतीय सेना
- योग्यताएं: 12वीं पास + ट्रेड के अनुसार टेक, क्लर्क, नर्सिंग सहायक, स्टोर कीपर का ज्ञान
- पात्रता: फिजिकल और मेडिकल के पेरामिटर को पूरा करना होगा
- आयु सीमा: पोस्ट के अनुसार
- लिंग: पुरुष
सेना में भर्ती के लिए आमतौर पर 5 चरण शामिल होते हैं, जिसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT), मेडिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे लेवल शामिल होते हैं।
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
1 hr agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 hrs agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
2 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
3 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
10 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
13 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
14 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
16 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines