Patna Police NEET Paper Leak Scam Latest Update: नीट पेपर लीक स्कैम पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। 5 मई को हुई इस परीक्षा से पहले पेपर लीक होने की खबर सामने आ रही है। वहीं 4 जून को आए नतीजों में 67 बच्चों ने टॉप किया है, जिससे नीट परीक्षा में धांधली का शक और भी बढ़ गया। हालांकि इस मामले में पहली शिकायत दर्ज करने से लेकर आरोपियों को पकड़ने तक बिहार पुलिस सबसे आगे रही है। पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। मगर सवाल ये है कि बिहार पुलिस को आखिर इस धांधली की खबर कैसे मिली?
1. अनजान मुखबिर ने दी जानकारी
नीट परीक्षा से पहले पटना पुलिस को एक अनजान मुखबिर ने फोन कॉल किया। इस दौरान पटना पुलिस को पता चला कि 4 अपराधी एक SUV कार में बैठकर किसी सुरक्षित घर की तलाश कर रहे हैं। इसी टिप के आधार पर पुलिस को बड़ी साजिश का अंदेशा हुआ और पुलिस ने SUV समेत चारों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
2. परीक्षा से एक दिन पहले लीक हुआ पेपर
संदिग्धों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ये मामला नीट पेपर लीक से जुड़ा है। बच्चों को परीक्षा से पहले पेपर देने के लिए 30-40 लाख रुपये का ऑफर दिया गया है। यही नहीं, पटना शहर के बाहरी इलाके में मौजूद राम कृष्ण नगर में एक सुरक्षित जगह की तलाश की गई। परीक्षा से एक दिन पहले पैसे देने वाले सभी बच्चों को उस जगह पर ले जाकर पूरी रात जवाब रटवाया गया और अगली सुबह बच्चों को परीक्षा केंद्र पर छोड़ दिया गया।
3. पुलिस को मिले 13 रोल नंबर
पटना पुलिस चारों संदिग्धों को लेकर उस सुरक्षित स्थान पर पहुंची तो वहां पुलिस को 13 रोल नंबर मिले। इनमें से एक रोल नंबर सिकंदर यादवेंदु के भतीजे का भी शामिल था। सिकंदर यादवेंदु पेशे से इंजीनियर है। मगर पेपर लीक करने में उसका भी हाथ था। लिहाजा पुलिस ने सिकंदर के भतीजे को हिरासत में लिया और उसने सारा सच कबूल कर लिया।
4. तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
सभी जानकारियों के आधार पर पटना पुलिस ने सिकंदर यादवेंदु, नीतीश कुमार और अमित आनंद को गिरफ्तार किया। इसके बाद पूरे पेपर लीक मामले का पर्दाफाश हो गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि पेपर लीक रैकेट काफी बड़ा है। इसमें कई लोग शामिल हैं। इस गिरोह को जड़ से खत्म करने के लिए काफी प्रयास करने होंगे।
5. सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
पुलिस के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब इन लोगों पर पेपर लीक के आरोप लगे हैं। इससे पहले भी आरोपियों ने कई परीक्षाओं के पेपर लीक किए हैं। वहीं अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है और 8 जुलाई को इसपर फैसला होना है।
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
5 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
6 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
7 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
7 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
8 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
9 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
10 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
11 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
11 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines