One Nation One Election Implementation: ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ का प्रस्ताव बुधवार को कैबिनेट में मंजूर हो गया। यानी देशभर में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव आयोजित किए जा सकेंगे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने 14 मार्च 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। यह रिपोर्ट 18 हजार 626 पन्नों की है। इस प्रस्ताव को अब कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है। इसका मतलब है कि देशभर में एक साथ चुनाव की राह आसान हो गई है। आइए जानते हैं कि वन नेशन वन इलेक्शन देशभर में कैसे लागू होगा? आगे की क्या प्रक्रिया होगी?
इस तरह लागू होगा वन नेशन वन इलेक्शन
- वन नेशन वन इलेक्शन के तहत फर्स्ट फेज में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को एक साथ कराने का प्रयास किया जाएगा।
- जबकि दूसरे फेज में लोकल बॉडीज के इलेक्शन को जनरल इलेक्शन के 100 दिन के अंदर करवाने का प्रयास होगा। यानी पंचायत और नगर निकाय के स्थानीय चुनाव आम चुनावों के 100 दिन के अंदर हो सकेंगे।
- न नेशन वन इलेक्शन की रिपोर्ट की सिफारिशों को देशभर में विभिन्न मंचों पर डिस्कस किया जाएगा। आमजन को भी इसमें हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। नौजवान, करोबारी, पत्रकार समेत कई संगठन इस पर चर्चा करेंगे। इसके लिए एक इम्प्लीमेंटेशन ग्रुप बनाया जाएगा।
- कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब मोदी सरकार इसे संसद में लेकर आएगी। शीतकालीन सत्र में यह बिल संसद में पेश होगा।
- संसद के दोनों सदनों में इसके पास होने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर इसे लागू किया जाएगा। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान ही इसे लागू किया जाएगा। सभी चुनावों के लिए एक ही मतदाता सूची भी बनेगी। साथ ही एक ही तरह का वोटर आईडी बनेगा।
ये भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट ने ‘1 नेशन, 1 इलेक्शन’ के प्रस्ताव को दी मंजूरी, खड़गे बोले- संभव नहीं
अश्विनी वैष्णव बोले- राजनीतिक दलों का समर्थन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि विभिन्न राजनीतिक दलों की बड़ी संख्या में एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया है। हमारी सरकार उन मुद्दों पर आम सहमति बनाने में विश्वास करती है, जो लंबे समय में लोकतंत्र और राष्ट्र को प्रभावित करते हैं। इससे हमारा राष्ट्र मजबूत होगा।
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
3 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
3 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
4 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
5 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
5 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
6 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines