UP News: अगले साल 2024 में होने वाले आम चुनाव (Loksabha Election) को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी है। कांग्रेस जहां अडानी मुद्दे पर भाजपा को घेर रही है, वहीं भाजपा राहुल गांधी पर लंदन में देश को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीयता के मुद्दे पर उन्हें घेर रही है।
इससे इतर समाजवादी पार्टी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर देश में एक नया मोर्चा तैयार करना शुरु किया है। उनका मकसद पीएम नरेंद्र मोदी को हटाना है। फिलहाल नतीजे 2024 के चुनाव पर छोड़ देते हैं।
अभी एक सवाल अहम है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा कितनी सीट जीतेगी? इसके जवाब को लेकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और विधायक शिवपाल यादव के बीच कन्फ्यूजन है। दोनों ने अलग-अलग आंकड़े बताए हैं। आप भी पढ़िए और समझिए…
अखिलेश ने कहा- 80 में से 80 सीट जीतेंगे
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यूपी की सभी 80 सीट जीतने का दावा किया था।
शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव ने नए मोर्चा के पीएम चेहरे को लेकर सवाल पर कहा कि विषय यह नहीं है कि कौन सामने होगा, विषय यह है कि भाजपा जो देश को बर्बाद कर रही है, उसे हटाना बड़ा विषय है। यह पद (पीएम) बड़ा है, हम सब एक साथ बैठेंगे और इस पर बाद में चर्चा करेंगे।
उन्होंने कहा कि हम यूपी में 80 की 80 सीटें जीतने का लक्ष्य बना रहे हैं। हम भाजपा को हराने के लिए दीदी (ममता बनर्जी) के साथ हैं।
शिवपाल बोले- यूपी में 50 सीटें जीतने की तैयारी
शिवपाल यादव ये बयान शनिवार को कोलकाता में दिया।
शनिवार को सपा कार्यकारिणी की बैठक कोलकाता में हुई। बैठक के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि बैठक में 2024 के चुनाव पर मंथन हुआ है। 2024 में उत्तर प्रदेश से हम कम से कम 50 सीटें जीतेंगे। मीटिंग में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अच्छी बात हुई है। संगठन को मजबूत करने और यूपी में 50 सीट जीतने की तैयारी हो रही है।
यह भी पढ़ें: अखिलेश के लिए लकी है कोलकाता? सपा अध्यक्ष ने दिया दिलचस्प जवाब, कांग्रेस मुक्त मोर्चा बनाने का किया इशारा
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
49 mins agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines