नई दिल्ली: कश्मीर घाटी में आतंकियों के निशाने पर कश्मीरी पंडितों हमेशा से रहे हैं। राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया है कि साल 2020 से 2022 तक 9 कश्मीरी पंडितों की हत्या हुई है। जिसमें कश्मीरी राजपूत समुदाय से संबंधित एक व्यक्ति भी शामिल है।
मई से अक्टूबर तक 17 परिवारों ने घाटी छोड़ा
कश्मीर में प्रवासियों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों के बाद मई से अब तक कश्मीरी पंडितों के 17 परिवारों ने घाटी छोड़ दिया है। इस साल अब तक पूरे कश्मीर में प्रवासियों और अल्पसंख्यकों पर हुए हमले में 17 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें से 3 कश्मीरी पंडित हैं।
घाटी में एक प्रमुख पंडितों के निकाय कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति (KPSS) ने कहा है कि कश्मीरी पंडितों के 17 परिवारों ने आतंकवादी हमलों के बीच मई से दक्षिण कश्मीर में अपना घर छोड़ दिया है। केपीएसएस ने कहा कि नौ परिवार सोमवार को घाटी से चले गए।
केपीएसएस अध्यक्ष सजय टिक्कू ने कहा कि वे घाटी छोड़ने वाले परिवारों से बात करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे (परिवारों से) बात करूंगा कि किस वजह से उन्हें 32 साल बाद कश्मीर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।’ उन्होंने बताया कि इस साल पूरे कश्मीर में नागरिकों, अल्पसंख्यकों और प्रवासियों पर लक्षित हमलों में कम से कम 17 लोग मारे गए हैं। इनमें से तीन कश्मीरी पंडित थे।
केरल में बंदरगाहों से 1,274 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की
राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि NCB ने पिछले साल केरल में बंदरगाहों से 1,274 करोड़ रुपये की 637 किलोग्राम हेरोइन जब्त की और इस सिलसिले में 11 विदेशियों को गिरफ्तार किया गया है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
43 mins agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
2 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
4 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
4 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
4 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
5 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
7 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
8 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
8 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines