दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में घर खरीदना हुआ मुश्किल, जानें कितने बढ़े रेट

देशभर में घर खरीदना मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि सालों-साल प्रॉपर्टी के रेट बढ़ते जा रहे हैं। जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों को घर का मालिकाना हक हासिल करना मुश्किल होता जा रहा है। जानिए पिछले कुछ सालों में प्रॉपर्टी के रेट कितने बढ़े हैं।

Housing prices real estate

देश के बड़े शहरों में लगातार प्रॉपर्टी के रेट बढ़ते जा रहे हैं, जिसकी वजह से मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रियल एस्टेट बाजार में प्रवेश करना मुश्किल होता जा रहा है। हाल ही में इसको लेकर Reddit पर लंबी चर्चा हुई, जिसमें बताया गया कि घरों की बढ़ती लागत और कम कमाई के चलते लोगों के लिए अपना घर खरीदना मुश्किल हो रहा है। दावों में कहा गया कि मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख महानगरों में एक घर की औसत कीमत अब 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ के बीच पहुंच गई है। जबकि, शहरी परिवार की औसत आय (सालाना) लगभग 7-8 लाख रुपये तक है।

विज्ञापन

आसमान छू रही घर की कीमतें

सोशल मीडिया पर कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर दावा किया जा रहा है। जिसमें यूजर्स का कहना है कि दिल्ली में मध्यम वर्ग के घर खरीदने वालों के लिए घर का मालिक बनने का सपना तेजी से दूर होता जा रहा है। उनका कहना है कि अभी 25 साल पुरानी सोसायटी में 2BHK फ्लैट की कीमत भी अब करीब 1.7 करोड़ है। जबकि, ये आधुनिक सुविधाओं वाले आलीशान अपार्टमेंट नहीं हैं। इन इमारतों को मरम्मत की जरूरत है, जिनमें बुनियादी सुविधाएं और सीमित पार्किंग स्पेस भी नहीं दिया गया है। इसके बावजूद भी इनकी कीमत बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

बिक्री में आई कितनी गिरावट

एक यूजर ने लिखा कि वह दोनों पार्टनर काम करते हैं, लेकिन उनकी बचत इतनी नहीं हो पाती है कि वह एक घर के लिए पैसे जोड़ सकें। उनका कहना है कि परिवार अपनी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा किराए, एजुकेशन, दैनिक खर्चों में ज्यादातर पैसे चले जाते हैं। वहीं, जो कुछ बचता है कि उससे आसमान छूती रियल एस्टेट कीमतों के साथ तालमेल बिठाने के लिए पूरी नहीं हो पाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में नई बिक्री में 10-20 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन

इसके अलावा, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में भी बढ़ती कीमत से आम जनता परेशान है। यहां भी मध्यम वर्ग के खरीदार अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सही जगह पर 2BHK की कीमत 80 लाख से ज्यादा पहुंच गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ