PM Modi US Visit: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने गुरुवार को कहा कि बाइडेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बातचीत के दौरान मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के मुद्दे का उल्लेख करना चाहिए। ओबामा ने ये बातें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ ही घंटे पहले एक इंटरव्यू में कही।
ओबामा ने कहा कि अगर उनकी मोदी से बातचीत होगी तो वह भारत में जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर चर्चा करेंगे और अगर उनके अधिकारों की रक्षा नहीं की गई तो क्या होगा? कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने गुरुवार को बराक ओबामा के साक्षात्कार की एक क्लिप अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की।
ओबामा ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर मेरी मोदी से बातचीत होती, तो बातचीत का एक हिस्सा ये होगा कि यदि आप भारत में जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा नहीं करते हैं, तो इस बात की प्रबल संभावना है कि भारत किसी बिंदु पर अलग होना शुरू कर देगा। हमने देखा है कि जब इस प्रकार के बड़े आंतरिक संघर्ष होने लगते हैं तो क्या होता है। ऐसा होता है तो फिर ये भारत के हितों के विपरीत होगा।
भारत में अल्पसंख्यकों से जुड़े सवाल पर क्या बोले मोदी?
वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में भेदभाव के लिए बिल्कुल कोई जगह नहीं है। पीएम मोदी का यह बयान मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों के अधिकारों में सुधार के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में एक पत्रकार के सवाल के जवाब में आया।
राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि लोकतंत्र हमारी रगों में दौड़ता है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों के डीएनए में लोकतंत्र है। लोकतंत्र हमारी आत्मा में है और हम इसे जीते हैं और यह हमारे संविधान में लिखा है। भारत में जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बारे में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, जाति, पंथ या धर्म के आधार पर भेदभाव के लिए बिल्कुल कोई जगह नहीं है।
संबंधित खबरें
सुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
20 mins agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
55 mins agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
56 mins agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 hr ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
2 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
3 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
5 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
5 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
7 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines