हॉटमेल के को-फाउंडर सबीर भाटिया कौन? जिनकी इंजीनियर्स पर टिप्पणी चर्चा में

हॉटमेल के सह-संस्थापक सबीर भाटिया अपने एक बयान के बाद से अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने इंजीनियर्स पर टिप्पणी की थी, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। जानिए इंजीनियर्स पर टिप्पणी करने वाले सबीर भाटिया कौन हैं?

Sabeer Bhatia
विज्ञापन

हॉटमेल के सह-संस्थापक सबीर भाटिया ने भारत की इंजीनियरिंग एजुकेशन और वर्क एथिक्स पर अपनी बेबाक राय से बहस छेड़ दी है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में भाटिया ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स में से ज्यादातर तकनीकी कौशल को निखारने या अभिनव उत्पाद बनाने के बजाय मैनेजमेंट रूल्स में चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि इंजीनियर के रूप में ग्रेजुएट्स होने वाले 99 फीसदी इंडियन मैनेजमेंट में शामिल हो जाते हैं और सभी को ज्ञान देना शुरू कर देते हैं।

पॉडकास्ट में दिया बयान

हॉटमेल के सह-संस्थापक भाटिया हाल ही में एक पॉडकास्ट में शामिल हुए, जहां पर उन्होंने भारतीय इंजीनियरों पर चिंता जताते हुए कहा, ’99 फीसदी भारतीय इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स असल में इंजीनियरिंग का काम नहीं करते हैं। वह मैनेजमेंट में शामिल होकर सभी को ज्ञान देना शुरू कर देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि काम करने के एथिक्स कहां है, जहां वे अपने हाथों से काम करते हैं और कुछ सामान बनाते हैं? फिर क्या था, उनकी इस की टिप्पणी ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी। बहुत से लोगों ने गूगल पर सबीर भाटिया के बारे में जानने के लिए उनको सर्च करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

कौन हैं सबीर भाटिया?

भारत के चंडीगढ़ में जन्मे भाटिया एक उद्यमी (Entrepreneur) हैं। भाटिया के पिता बलदेव भाटिया भारतीय सेना में अधिकारी थे और उनकी मां दमन भाटिया सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में काम करती थीं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई बेंगलुरु में की। बाद में बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स), पिलानी से ग्रेजुएशन किया। भाटिया ने अपने साथी जैक स्मिथ के साथ मिलकर दुनिया की पहली मुफ्त वेब-आधारित ईमेल सेवा, हॉटमेल.कॉम (अब आउटलुक.कॉम) की सह-स्थापना की।

1997 तक हॉटमेल के दस लाख से ज्यादा यूजर्स थे। दुनिया की सबसे बड़ी ईमेल सेवाओं में से एक होने के बावजूद, यह अपने फ्री मॉडल होने की वजह से रेवेन्यू के लिए संघर्ष करती रही। 1997 में भाटिया ने हॉटमेल को माइक्रोसॉफ्ट को बेच दिया था। भाटिया की कुल संपत्ति लगभग 300 मिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ