Himachal Hotel: हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचाई है। ऐसे में मनाली और बरोट के कई होटल और गेस्ट हाउस प्रभावित पर्यटकों की मदद के लिए अपने हाथ बढ़ाए हैं। होटल मालिकों ने पर्यटकों के लिए रहना-खाना फ्री कर दिया है। यह अतिथि देवो भव: की एक अनूठी मिसाल है।
मनाली के रंगारी में ब्यास वैली और ब्यास रेजीडेंसी होटल ने जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में मदद दी। मनाली के एक होटल ने ट्वीट किया कि होटल में ठहरने के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा और पूरी मदद की जाएगी।
ओलोनेल के बरोट हाईलैंड रिट्रीट, जो मंडी से 40 किमी दूर है। होटल ने फंसे हुए पर्यटकों के लिए रहना मुफ्त कर दिया है। होटलों ने अपनी लोकेशन और मोबाइल नंबर साझा करते हुए ट्वीट किया कि किसी भी जरूरतमंद के लिए अपना भोजन और जगह साझा करना हमारे लिए सम्मान की बात होगी।
https://twitter.com/GoHimachal_/status/1678615444939481089?s=20
डीजीपी ने होटल मालिकों से मांगी मदद
एप्पल ऑर्चर्ड कॉटेज, मनाली ट्री हाउस और प्रीनी गांव में हंपटा पास रोड पर कैफे भी कुल्लू-मनाली आए पर्यटकों को मुफ्त रहने की पेशकश की है। इस बीच कार्यवाहक डीजीपी सतवंत अटवाल ने भी एक ट्वीट कर कुल्लू और मनाली के सभी होटल व्यवसायियों से अपने मेहमानों की सूची साझा करने का आग्रह किया, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित उनके घर लौटने में मदद मिल सके।
हिमाचल को 785.51 करोड़ का नुकसान
राज्य सरकार ने सोमवार को बताया कि पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश को 785.51 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
26 जून से 9 जुलाई तक की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक नुकसान किन्नौर (256.5 करोड़ रुपये) में हुआ है, इसके बाद शिमला (190.65 करोड़ रुपये) और बिलासपुर (86.21 करोड़ रुपये) में हुआ है। 26 जून से अब तक 72 मौतें हो चुकी हैं।
पहाड़ी इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को अगले 24 घंटों के लिए पहाड़ी राज्य के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
अगले 24 घंटों के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने सोमवार को कहा कि अगले 24 घंटों के लिए मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिससे भूस्खलन हुआ है। बिजली बाधित हुई है, सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राज्य में प्रकृति के प्रकोप ने पिछले 48 घंटों में 20 लोगों की जान ले ली है। पर्यटक पहाड़ी राज्य के कुछ हिस्सों में फंसे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Asian Athletics Championships: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के ऑफिशियल शुभंकर होंगे बजरंगबली, जानें इसके पीछे की वजह
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
25 mins agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
29 mins agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
3 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
4 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines