हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आंध्र प्रदेश के स्टील प्लांट में 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख; मुआवजे का किया ऐलान

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. प्लांट के एक यूनिट में पिघला हुआ स्टील अचानक रिसकर कर्मचारियों पर गिर गया, जिससे 8 मजदूरों की मौत हो गई और कई बाकी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं. पीएम मोदी ने इस हादसे पर शोक जताया है

विज्ञापन
Credit: Social Media

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में मौजूद स्टील प्लांट में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. प्लांट के स्टील मेल्टिंग सेक्शन में काम के दौरान अचानक भारी मात्रा में पिघला हुआ स्टील कर्मचारियों पर गिर गया. इस हादसे में कम से कम 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई और कर्मचारी घायल हो गए हैं. चश्मदीदों के मुताबिक, ये हादासा उस वक्त हुआ जब प्लांट के SMS-2 और STC-3 यूनिट में रूटीन प्रोडक्शन वर्क चल रहा था. अचानक तकनीकी खराबी की वजह से पिघला हुआ स्टील बाहर निकल गया और वहां मौजूद कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए. पुलिस ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि पिघला हुआ लोहा बहुत ज्यादा गर्म था, जिसका तापमान करीब 1,600 डिग्री सेल्सियस था.

ये भी पढ़ें: बिहार के अस्पताल में कैसे लगी आग? जांच में वजह आई सामने, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे लोग

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

पीएम मोदी ने इस हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे से दुख हुआ है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहा है. पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि PMNRF से हर मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

विज्ञापन

सीएम ने जताया दुख

धमाके से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट प्रशासन, फायर ब्रिगेड की टीम और आपदा राहत दल मौके पर पहुंच गए. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर दुख जताया. मुख्यमंत्री ने घटना के बारे में अधिकारियों से बात की और हालात का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो दुर्घटना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी विभागों के साथ मिलकर जरूरी कदम उठाएं.

हादसे की जांच जारी

हादसे के बाद प्लांट के प्रभावित हिस्से में प्रोडक्शन वर्क अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. अधिकारियों ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि असली कारणों का पता विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है. पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आपको बता दें कि विशाखापत्तनम स्टील प्लांट देश के मुख्य स्टील प्लांट्स में से एक माना जाता है और यहां हजारों कर्मचारी काम करते हैं. इस दुर्घटना ने एक बार फिर भारी उद्योगों में सुरक्षा मानकों और वर्किंग प्लेस पर सावधानियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सूरत में बड़ा हादसा, ज्वेलरी फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola