हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर, रैकेट का भंडाफोड़

असम के जोरहाट जिले में हनी-ट्रैपिंग और ब्लैकमेलिंग के एक कथित रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है और इस मामले में तीन पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
असम के जोरहाट जिले में हनी-ट्रैपिंग और ब्लैकमेलिंग के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है. (Photo: AI)

असम के जोरहाट जिले में हनी-ट्रैपिंग और ब्लैकमेलिंग के एक कथित रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है और इस मामले में तीन पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. जोरहाट सदर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज ऋषिकेश हजारिका ने बताया कि ये कार्रवाई तिनसुकिया के एक प्राइवेट बैंक मैनेजर की ओर से 2 अक्टूबर को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई. बैंक मैनेजर की मुलाकात आरोपी महिलाओं में से एक से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. उन्होंने बताया कि वो महिला से मिलने के लिए अगस्त में जोरहाट गए थे.

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम खेलता था 13 साल का अंश, टास्क के चक्कर में लगा ली फांसी, परिवार का था इकलौता बेटा

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि शिकायत करने वाले व्यक्ति की मुलाकात जुलाई में इंस्टाग्राम के जरिए जोरहाट की एक महिला से हुई थी और सोशल मीडिया पर उनके बीच बातचीत शुरू हुई. आरोप है कि 14 अगस्त को महिला ने उसे जोरहाट बुलाया. बैंक मैनेजर रात करीब 1 बजे जोरहाट पहुंचा और उससे मिला. पीड़ित ने शिकायत में बताया कि इसके बाद महिला उसे सेओनी अली इलाके में एक किराए के घर ले गई. शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब वो घर के अंदर थे तो कुछ अनजान लोगों ने दरवाजा खटखटाया. महिला के दरवाजा खोलने पर वो अंदर घुस आए . उन्होंने बैंक मैनेजर का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और उसे धमकी दी कि वो ये वीडियो सोशल मीडिया पर और उसके परिवार वालों के साथ शेयर कर देंगे. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बैंक मैनेजर से 2 लाख रुपये की मांग की. डर और बदनामी की वजह से उसने ये रकम ब्लैकमेलर्स को दे दी.

विज्ञापन

आगे की जांच जारी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बैंक मैनेजर ने गैंग को 3 लाख रुपये की उगाही दे दी, लेकिन इसके बाद भी वो नहीं रुके और 5 लाख रुपये और मांगे. वो लगातार पीड़ित को फोन पर धमकियां दे रहे थे, जिसके बाद थक-हराकर उन्होंने पुलिस से मदद मांगी और शिकायत दर्ज किया. पुलिस ने इस मामले की मास्टरमाइंड कही जाने वाली मेरोमी दास नियोग को डिब्रूगढ़ से गिरफ्तार किया. इसके अलावा पुलिस ने एक और महिला बेबी बोरी और उसके पति अंकित बोरा, संजीब दास और अंकित पॉल को भी अरेस्ट किया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के मैहर में स्कूली बच्चों को रद्दी कागज पर खिलाया गया मिड डे मील

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola