Home Minister Amit Shah: चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विशेष तौर पर गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे। जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन आधिकारिक तौर पर वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। वायरल वीडियो में पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन मंच पर नेताओं को अभिवादन करती दिख रही हैं। वे अमित शाह के आगे से हाथ जोड़ते निकलती दिख रही हैं। तभी गृह मंत्री उनको टोकते हैं। इसके बाद तमिलिसाई अमित शाह के पास जाती हैं। जिसमें अमित शाह उनको कुछ समझाते दिख रहे हैं।
वहीं, इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी नाराजगी की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अमित शाह ने पूर्व राज्यपाल को चेतावनी दी है। हालांकि बीजेपी या किसी अन्य की ओर से वीडियो को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
कोयंबटूर से बीजेपी ने सौंदरराजन को बनाया था प्रत्याशी
तमिलिसाई सौंदरराजन ने हाल में लोकसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था। उनको हार का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि अभी सौंदरराजन और तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई के बीजेपी सियासी जंग चल रही है। दोनों के समर्थकों में भी टकराव की नौबत आ चुकी है। इस बार तमिलिसाई को कोयंबटूर और अन्नामलाई को चेन्नई साउथ सीट से हार का सामना करना पड़ा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि अमित शाह सौंदरराजन को समझाते दिख रहे हैं। उनकी नाराजगी वीडियो में साफ देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें:Maharashtra में टूटेगा NDA गठबंधन? यहां समझे राज्य का पूरा सियासी समीकरण
वीडियो को भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया सेल के उपाध्यक्ष कार्तिक गोपीनाथ की ओर से शेयर किया गया है। वे लिखते हैं कि तमिलिसाई अक्का को क्या गैरजरूरी बयान देने के लिए सार्वजनिक तौर पर अमित शाह ने चेतावनी दी? चेतावनी की वजह क्या हो सकती है? शाह के साथ मंच पर नितिन गडकरी और जेपी नड्डा भी दिख रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों एक इंटरव्यू में सौंदरराजन ने अन्नामलाई पर बिना नाम लिए निशाना साधा था। न्यूज24 वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
1 hr agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
1 hr ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
1 hr agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
2 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
2 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
3 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines