नई दिल्ली: उद्धव ठाकरे को चुनाव आयोग से हढ़ा झठका लगा है। शिवसेना पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह धनुष बाण एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी को दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े को असली शिवसेना घोषित किए जाने के बाद विपरीत विचारधारा वाले लोगों के तलवे चाटने वालों ने पाया है कि सच्चाई किस तरफ है।
उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना, अमित शाह ने एक बार फिर दोहराया कि 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद साझा करने पर कोई सहमति नहीं थी। 2019 के विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना ने भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया, यह दावा करते हुए कि बीजेपी ने उसके साथ सीएम का पद साझा करने का वादा किया था।
ठाकरे का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, ‘झूठ का सहारा लेकर चिल्लाने वालों को आज पता चल गया है कि सच्चाई किसके पक्ष में है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सीएम शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को ‘शिवसेना’ नाम और धनुष और तीर का अपना चुनाव चिन्ह आवंटित किया। कुछ दिन पहले चुनाव आयोग के सामने पार्टी और चुनाव चिन्ह पर दावे को लेकर सुनवाई हुई थी। इस प्रक्रिया में उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
6 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
8 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
10 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
10 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
11 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
12 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines