किसानों को होली गिफ्ट! यूरिया के बाद नैनो 𝗗𝗔𝗣 को सरकार ने दी मंजूरी, जानें कब मार्केट में होगा उपलब्ध

NANO DAP Approved By Government

NANO DAP Approved By Government

New Delhi: केंद्र की मोदी सरकार किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने अब नैनो डीएपी को मंजूरी दे दी है। इससे किसानाें को फायदा होगा। इससे पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत विजन के तहत, इस उपलब्धि से किसानों को लाभ होगा।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य व उर्वरक मंत्री डाॅ. मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करते हुए कहा कि उर्वरक में आत्मनिर्भरता की तरफ एक और बड़ी उपलब्धि। भारत सरकार ने नैनो यूरिया के बाद अब नैनो 𝗗𝗔𝗣 को भी मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री जी के विजन आत्मनिर्भर भारत के तहत, यह सफलता किसानों को अत्यधिक लाभ देने वाली है। अब एक बैग 𝗗𝗔𝗣 भी, एक बोतल 𝗗𝗔𝗣 के रूप में मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जल्द शुरू होगा उत्पादन

सरकार के इस फैसले के बाद अब जल्द ही इसका उत्पादन शुरू हो जाएगा और किसानों को भी उपलब्ध हो सकेगा। बता दें कि 𝗗𝗔𝗣 यूरिया के बाद सबसे अधिक खपत वाला उर्वरक है। देश में हर साल लगभग 90 लाख टन खाद की खपत होती है।

बता दें कि तरल नैनो यूरिया के बाद अब किसानों को तरल नैनो डीएपी उपलब्ध होने का रास्ता साफ हो गया है। सबसे बड़ी सहकारी संस्था इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव द्वारा विकसित तरल नैनो 𝗗𝗔𝗣 उर्वरक को सरकार ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ