Hizb Ut Tahrir : कट्टरपंथी इस्लामी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर को केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार को आतंकी संगठन घोषित करते हुए इसे प्रतिबंधित कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसका एलान करते हुए कहा कि हिज्ब-उत-तहरीर का टारगेट जिहाद के जरिए लोकतांत्रिक सरकार को हटाकर भारत समेत पूरी दुनिया में इस्लामी राज की स्थापना करना है। मंत्रालय ने कहा कि यह आतंकी संगठन देश के लोकतंत्र और आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।
हिज्ब-उत-तहरीर की नींव साल 1953 में येरुशलम में रखी गई थी। इसकी स्थापना करने का उद्देश्य दुनिया में इस्लामी खलीफा की स्थापना करना शरिया कानून लागू करना है। ये संगठन मध्य पूर्व और दक्षिणी एशिया में एक्टिव है। इसकी स्थापना कती अल-दिन अल-नभानी ने की थी। वह एक फिलिस्तीनी इस्लामी विद्वान था। यह संगठन दुनिया के इतिहास को इस्लाम और इस्लाम में भरोसा न करने वालों के बीच हमेशा चलने वाले विवाद की तरह देखता है।
50 से भी ज्यादा देशों में एक्टिव
भारत सरकार ने इस संगठन को खतरा बताते हुए बैन कर दिया है। सरकार के अनुसार इसके सदस्य देश के सामाजित ताने-बाने को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के बाद हिज्ब उत-तहरीर 50 से अधिक देशों में पहुंच चुका है और इसके सदस्यों की संख्या 10 लाख के आस-पास मानी जाती है। कई देशों में बैन हो चुका यह आतंकी संगठन ब्रिटेन समेत कई पश्चिमी देशों में भी एक्टिव है। इनके अलावा कई अरब और मध्य एशियाई देशों में भी यह सक्रिय है।
बैन पर क्या बोला गृह मंत्रालय?
भारत में इसे प्रतिबंधित किए जाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि केंद्र सरकार मानती है कि हिज्ब उत तहरीर आतंकवाद में संलिप्त रहा है। इसने भारत में हुए आतंकवाद की विभिन्न घटनाओं में हिस्सा लिया है। इसके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, सिक्योर एप्लिकेशंस का इस्तेमाल करते हुए आतंकवाद को प्रमोट करने का काम किया है। यह युवाओं को आतंकी बनाने के लिए उन्हें भड़काने का काम करता था।
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
5 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
6 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
10 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines