Pune Child Accident Video: महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का एक और केस सामने आया है। इंदापुर इलाके में कार ड्राइवर ने साइकिल चला रहे बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की उम्र करीब 10 साल थी और उसकी पहचान समर्थ के रूप में हुई। वह इंदापुर इलाके का ही रहने वाला है और खाली ग्राउंड में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान ग्राउंड से गुजर रही एक कार ने अचानक से टर्न मारा।
कार ड्राइवर समर्थ को टक्कर मारकर उसे कुचलता हुआ निकल गया। हालांकि कार ड्राइवर ने उतरकर बच्चे को देखा, लेकिन उसकी मौत होने के डर से वह मौके से फरार हो गया। लोगों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन प्राथमिक उपचार देने के दौरान ही डॉक्टरों ने बच्चे केा मृत घोषित कर दिया। हादसे का वीडियो सामने आया है। पुलिस को आरोपी कार ड्राइवर की तलाश है। वहीं बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नागपुर में भी हुई थी 2 लोगों की मौत
बता दें कि हाल ही में नागपुर में हिट एंड रन के केस हुआ था। शराब के नशे में कार ड्राइव कर रहे युवक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया है। हादसे में 2 लोग मारे गए थे और करीब 15 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने CCTV फुटेज से कार की शिनाख्त करके आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कार किसी और की थी और उसे ड्राइव कोई कर रहा था। उसमें करीब 5 युवक और थे। सभी छह युवकों को 2 दिन के रिमांड पर कोर्ट ने भेजा है। छहों आरोपी रविवार को डिनर पार्टी करने के बाद ड्रिंक करके घर वापस जा रहे थे। रास्ते मे तेज स्पीड के कारण कार का टायर पंक्चर हो गया और पीछे करते हुए लोगों को कुचल दिया।
यह भी पढ़ें:प्लेन में आग का भयानक वीडियो! 138 पैसेंजरों की जान बची, मलेशिया जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पुणे हिट एंड रन केस अभी तक सुर्खियों में
बता दें कि पिछले महीने पुणे में हुआ पोर्श कार हादसा अभी तक सुर्खियों में है। कार चला रहे नाबालिग ने एक युवक और युवती को कुचल दिया था। दोनों की मौके पर मौत हो गई थी, लेकिन पुलिस ने नाबालिग को निबंध लिखवाकर जमानत दे दी तो बवाल हुआ। मामला सुर्खियों में आया और आरोपी के पिता-दादा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी जुवेनाइन जेल में है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
यह भी पढ़ें:50 की स्पीड से हवाएं, 110 की स्पीड से चक्रवाती तूफान, लेकिन गलत हुई भविष्यवाणी! 30 दिन में कितने बरसे बादल?
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों का हंगामा
21 mins ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
49 mins ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
3 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
3 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
3 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
4 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
4 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines