नई दिल्ली: रक्षा मामलों में भारत आए दिन नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को एक और स्वर्णिम पन्ना भारतीय वायुसेना के इतिहास में जुड़ने जा रहा है। कल एयरक्राफ्ट निर्माता कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) पहला लाइट कॉम्बैट ट्विन-सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट एयर फोर्स को सौंपेगी। ऐसे आठ एयरक्राफ्ट सेना को सौंपे जाने की बात हो चुकी है। रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो इसके बाद हमारी वायुसेना इतनी मजबूत हो जाएगी कि पड़ोसी मुल्क चीन या पाकिस्तान हो चाहे फिर कोई और थर्राते नजर आएंगे।
-
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की तरफ से बुधवार को वायुसेना को सौंपे जाएंगे आठ एयरक्राफ्ट्स
-
रक्षा राज्य मंत्री, वायु सेना प्रमुख विवेक राम चौधरी के अलावा निर्माता कंपनी के अध्यक्ष सीबी अनंतकृष्णन रहेंगे उपस्थित
रक्षा अधिकारियों का कहना है कि टेस्ट के दौरान तेजस के नए अवतार के रूप में भारत का लाइट कॉम्बैट ट्विन-सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट तेजस मार्क-1 और मार्क 1ए HAL तेजस के तीन प्रॉडक्ट मॉडलों में शामिल हैं। टेस्ट के दौरान ये तमाम स्टैंडर्ड पर खरे उतरे हैं और बुधवार को HAL की तरफ से रक्षा राज्य मंत्री, भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी और एयरक्राफ्ट निर्माता कंपनी HAL के अध्यक्ष सीबी अनंतकृष्णन की मौजूदगी में इस वर्जन के आठ एयरक्राफ्ट्स वायुसेना को सौंप दिए जाएंगे। ट्रेनिंग के उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाने वाला यह एयरक्राफ्ट हमारे पायलट्स को मॉडर्न फाइटर प्लेन उड़ाने के लिए जरूरी अनुभव देगा।
यह भी पढ़ें: चीन की हरकतों पर लगेगी रोक, खुफिया जानकारी के लिए चौकियों पर तैनात रहेंगे अधिकारी
<
>
यह भी पढ़ें: 50 हजार लोग बनेंगे वायुवीरों के शक्तिप्रदर्शन के साक्षी; 100 से ज्यादा एयरक्राफ्ट्स दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
इस एलसीए ट्रेनर को LT-5201 नाम दिया गया है, वहीं इसे लीड-इन फाइटर ट्रेनर यानी LiFT भी कहते हैं। 13.2* 8.2*4.4 मीटर की डायमेंशन वाले इस एयरक्राफ्ट की मैक्सिमम स्पीड मैक 1.6 है और यह 50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। इस एयरक्राफ्ट हथियारों के लिए 9 हार्ड पॉइंट मौजूद हैं। इसके अलावा 280 करोड़ रुपए की लागत के साथ चार पीढ़ी का सबसे सस्ता स्वदेशी एयरक्राफ्ट होगा। यही वजह है कि कई देश इसे खरीदने के इच्छुक हैं। अगर यह बात सिरे चढ़ती है तो भारत के रक्षा निर्यात के लिए यह अपने में बड़ी बात होगी।
<
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
51 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
3 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
3 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
4 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines