भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं, हाल ही में उनकी एक टिप्पणी पर हिंदू सेना ने नाराजगी जाहिर की है. हिंदू सेना ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हामिद अंसारी को वर्ष 1984 में मिले पद्म श्री सम्मान को वापस लेने की मांग की है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अमित शाह को ज्ञापन सौंपकर अंसारी के बयानों और उनके कथित पुराने आचरण की जांच कराने की मांग भी की है. हिंदू सेना का आरोप है कि हामिद अंसारी के कुछ बयान हिंदू समुदाय और राइट-विंग विचारधारा को निशाना बनाने वाले हैं.
हामिद अंसानी के किस बयान पर हुआ विवाद?
मामला 18-19 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित एजी नूरानी स्मृति कार्यक्रम में हामिद अंसारी के संबोधन का है. अंसारी ने दिवंगत लेखक एजी नूरानी की किताब ‘द आरएसएस’ का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से जुड़े एक बयान का हवाला दिया. इसमें कथित तौर पर जवाहरलाल नेहरू ने हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता को कम्यूनिज्म की तुलना में भारत के लिए बड़ी चिंता बताया था. हामिद अंसारी ने अपने संबोधन में नागरिक राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बीच अंतर का भी जिक्र किया.
यह भी पढ़ें: ओडिशा सरकार पर CJP का निशाना, टेक्स्टबुक की छपाई में 380 करोड़ की गड़बड़ी का उठाया मुद्दा
पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि हाल के वर्षों में ऐसे राजनीतिक रुझान दिखाई दे रहे हैं, जो सिविक नेशलिज्म के कॉन्सेप्ट को चुनौती देते हैं. उनके मुताबिक धार्मिक पहचान के आधार पर नागरिकों में विभाजन, असहिष्णुता और ‘दूसरे’ की भावना पैदा करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के सामने चुनौती है.
हिंदू सेना ने क्या कहा?
हिंदू सेना ने हामिद अंसारी के बयानों को आपत्तिजनक बताते हुए गृह मंत्रालय से उनका पद्म श्री सम्मान वापस लेने की मांग की. संगठन का कहना है कि राष्ट्रीय सम्मान पाने वाले व्यक्ति से देश की एकता, संप्रभुता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति प्रतिबद्धता की अपेक्षा की जाती है. विष्णु गुप्ता ने हामिद अंसारी पर राष्ट्रीय सुरक्षा और हिंदू समुदाय से जुड़े गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. हिंदू सेना का कहना है कि जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर सम्मान वापस लिया जाना चाहिए.
बीजेपी और सीएम योगी ने भी साधा निशाना
हामिद अंसारी की टिप्पणी पर बीजेपी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि उनके बयान कांग्रेस की मौजूदा वैचारिक दिशा को दर्शाते हैं और कांग्रेस के ‘मुस्लिम लीग-माओवादी’ चरित्र की बात कही. उन्होंने कांग्रेस पर ‘अति-वामपंथ’ की ओर बढ़ने का आरोप भी लगाया. यहां तक कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हामिद अंसारी की बयान की आलोचना की. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे बयान भारत, भारतीय संस्कृति और परंपरा के खिलाफ हैं.
यह भी पढ़ें: इंडियन आर्मी की ताकत में एक और इजाफा, थल सेना में शामिल होने के लिए तैयार ‘ड्रोन काल’
संबंधित खबरें
14 कमियां, धुंधले डॉक्यूमेंट, No वकालतनामा... SC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
3 mins ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
32 mins agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
56 mins agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
58 mins ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
8 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
8 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
9 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
10 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines