---विज्ञापन---

देश angle-right

हिंडन एयरपोर्ट पर एअर इंडिया फ्लाइट में आई खराबी, यात्रियों की जान फिर खतरे में पड़ी, टेकऑफ रोका गया

एअर इंडिया फ्लाइट की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। गाजियाबाद के हिंडन एअरपोर्ट पर एअर इंडिया के फ्लाइट को टेकऑफ से पहले ही रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते ऐसा किया गया है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर यात्रियों से भरी एअर इंडिया फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते उड़ने से रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि टेकऑफ से पहले ही इस खराबी का पता चल गया था। जिसके बाद उड़ान रोककर यात्रियों को प्लेन से बाहर निकाला गया।

कोलकाता के लिए भरनी थी उड़ान

एअर इंडिया फ्लाइट की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। गाजियाबाद के हिंडन एअरपोर्ट पर एअर इंडिया के फ्लाइट को टेकऑफ से पहले ही रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते ऐसा किया गया है। एअरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 1511 को टेकऑफ से रोका गया है। ये फ्लाइट गाजियाबाद से कोलकाता के लिए रवाना होनी थी, लेकिन तभी इसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद इस फ्लाइट के टेकऑफ रोक दिया गया।

---विज्ञापन---

1 घंटे से रनवे पर खड़ा प्लेन

एअर इंडिया एक्सप्रेस के इस प्लेन को इंजीनियर दुरुस्त करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 1 घंटे से प्लेन रनवे पर खड़ा है। इंजीनियर काम में जुटे हैं। खुद एयरपोर्ट अथॉरिटी मौके पर मौजूद है। अथॉरिटी का कहना है कि तकनीकी खराब को दुरस्त करने के बाद ही रवाना किया जाएगा।

पायलट की समझदारी से बची 100 यात्रियों की जान

सूत्रों से पता चला है कि इस प्लेन में कोलकाता जाने वाले करीब 100 यात्री सवार थे। इस बीच पायलट ने प्लेन चालू करने की कोशिश की तो उन्हें कुछ खराबी लगी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय एयरपोर्ट अथॉरिटी को इस बारे में बताया। वहीं, इस सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। प्लेन में सवार क्रू मेंबरों ने उन्हें किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया और एक- एक कर प्लेन से नीचे उतारा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

एअर इंडिया एक्सप्रेस का आया बयान

इस पूरे मामले को लेकर एअर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से बयान आया है। इनका कहना है कि हमारी कोलकाता-हिंडन फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते तय समय से काफी देरी से उड़ान भरेगा। यात्रियों को इस परेशानी के चलते उनके टिकट की पूरी राशि वापस की जाएगी। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए उन्हें खेद है।

First published on: Jun 15, 2025 03:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola