Himanta Sarma Wife Riniki Bhuyan Sarma Files Defamation Suit Against Gaurav Gogoi: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर 10 करोड़ का मानहानि मुकदमा दायर किया है। गौरव गोगोई ने आरोप लगाया था कि रिनिकी को केंद्र सरकार से खाद्य प्रसंस्करण परियोजना में 10 करोड़ की सब्सिडी मिली है। रिनिकी और उनके मुख्यमंत्री पति हिमंत ने गौरव गोगोई के दावे को झूठा बताया था।
वकील ने कहा- हमारी मुवक्किल ने नहीं कोई किया सब्सिडी का आवेदन
रिनिकी के वकील देवजीत सैकिया ने PTI को बताया कि मामला शुक्रवार को कामरूप मेट्रोपॉलिटन के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में दायर किया गया है। इसे 26 सितंबर को सुना जाएगा। हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि हमने सब्सिडी प्राप्त करने के लिए कभी कोई आवेदन नहीं किया।
उन्होंने कहा कि 26 मई को रिनिकी भुइयां के फर्म को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय से एक ईमेल भेजा गया था। उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए मंजूरी 22 नवंबर, 2022 को दी गई थी। आखिरी ईमेल में हमें बताया गया था कि अगर हमने अपना प्रस्ताव जमा नहीं किया तो हमारा दावा समाप्त हो जाएगा। हम सब्सिडी मांगने के लिए किसी भी चीज का जवाब नहीं दे रहे हैं।
गोगोई ने नहीं किया था होमवर्क
सैकिया ने कहा कि गौरव गोगोई ने जो कुछ भी दावा किया, वह गलत है। गोगोई ने अपना होमवर्क नहीं किया। किसी परियोजना के लिए मंजूरी मिलने का मतलब यह नहीं है कि सब्सिडी मिल गई है। हम इस मामले को पूरी ताकत से लड़ेंगे।
रिपोर्ट छपने के बाद शुरू हुआ विवाद
दरअसल, यह पूरा विवाद गुवाहाटी स्थित एक डिजिटल मीडिया की रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद सामने आया था। जिसमें आरोप लगाया गया कि नागांव जिले के कालियाबोर के दारिगाजी गांव में 50 बीघा (लगभग 17 एकड़) से अधिक कृषि भूमि को खरीदने के एक महीने के भीतर उसे औद्योगिक भूमि में बदल दिया गया। इसमें प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट्स की संलिप्तता है। इस संस्था में मुख्यमंत्री की पत्नी अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।
इसके बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया के जरिए परियोजना के लिए केंद्र सरकार की सब्सिडी प्राप्त करने में सरमा और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने पूरे तथ्यों को सामने लाने के लिए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के हस्तक्षेप की मांग की।
गोगोई के दावों को मुख्यमंत्री ने कड़ी चुनौती दी। यह भी कहा था कि अब कोर्ट में मिलूंगा। उनकी पत्नी ने सांसद पर मानहानि का आरोप लगाते हुए मुकदमा करने की धमकी दी थी।
यह भी पढ़ें: Watch Video: गुजरात में बर्निंग ट्रेन बनी Humsafar Express, धू-धू कर जल उठे दो कोच, यात्री कूदकर भागे
संबंधित खबरें
आनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
9 mins agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
45 mins agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
1 hr agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
1 hr ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
1 hr agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
1 hr agoसरकार पर संकट! NC में कलह के बीच नाराज विधायकों से मिले उमर-फारूक अब्दुल्ला
1 hr agoSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
3 hrs agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
3 hrs agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines