'अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा', संयुक्त विपक्ष के गठबंधन के नामकरण पर हिमंत सरमा का तंज

himanta biswa sarma, assam cm, opposition alliance news name, grand alliance name, bjp, congress

Himanta On Opposition Alliance: संयुक्त विपक्ष के गठबंधन के नामकरण पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासत से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने भारत के लिए लड़ाई लड़ी और हम भारत के लिए काम करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन

बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक के दूसरे और आखिरी दिन गठबंधन का नया नाम ‘I.N.D.I.A’ रखा गया। नामकरण के कुछ घंटे बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर बायो में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिख दिया।

विज्ञापन

हिमंत बिस्वा सरमा के पुराने ट्विटर बायो में लिखा था कि असम के मुख्यमंत्री, इंडिया। अब उन्होंने इंडिया हटाकर भारत लिख दिया है। अब उनके ट्विटर हैंडल के बायो में लिखा है- असम के मुख्यमंत्री, भारत।

विज्ञापन

हिमंत सरमा के ट्विटर हैंडल का पुराना बायो जिसमें इंडिया लिखा है।

असम के मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल के बायो में इंडिया की जगह भारत लिखा गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः बोले- बिना देरी UCC लागू करने का समय आ गया

26 विपक्षी दलों के गठबंधन को मिला नया नाम

मंगलवार को 26 विपक्षी दलों के नेताओं ने बेंगलुरु में दो दिवसीय विचार-मंथन सत्र में अपने गठबंधन का नाम ‘I.N.D.I.A’ रखा। विपक्ष के अनुसार, INDIA का अर्थ है: I – भारतीय, N – राष्ट्रीय, D – विकासात्मक, I – समावेशी, A – गठबंधन।

बता दें कि संयुक्त विपक्ष की बैठक में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन, राजद प्रमुख लालू प्रसाद समेत 26 पार्टियों के नेता मौजूद थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ