Rahul Gandhi ने शशि कपूर के अंदाज में पीएम मोदी का उड़ाया मजाक, मगर हो गई एक चूक, जानें क्या?

Himanta Biswa Sarma, Rahul Gandhi, Narendra Modi, Deewaar Film, Northeast, India Map

Himanta Biswa Sarma Slams Rahul Gandhi

Himanta Biswa Sarma Slams Rahul Gandhi: 1975 में एक फिल्म आई थी दीवार। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने दमदार भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का एक डायलॉग- मेरे पास मां है, आज भी लोगों की जुबान पर है। कुछ इसी अंदाज में कांग्रेस ने राहुल गांधी और पीएम मोदी के बीच हुए एक संवाद का एनिमेटेड फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें पीएम मोदी कहते हैं कि मेरे पास ईडी है, पुलिस है, सत्ता है, पैसा है, दोस्त है…क्या है तुम्हारे पास? राहुल गांधी ने जवाब दिया कि मेरे साथ पूरा देश है।

विज्ञापन

पोस्टर में पीएम मोदी को अमिताभ बच्चन और राहुल गांधी को शशि कपूर के किरदार में दिखाया गया है। लेकिन अब यह पोस्टर कांग्रेस के लिए नई मुसीबत बन सकता है। पोस्टर के बैकग्राउंड में भारत का नक्शा है। नक्शे में पूर्वोत्तर का पूरा हिस्सा गायब था। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पोस्टर ट्वीट करते हुए भारत के नक्शे को लेकर निशाना साधा है।

विज्ञापन

हिमंता बोले- कांग्रेस है राष्ट्र विरोधी

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मैंने उस ट्वीट पर ध्यान दिया। मुझे ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर क्षेत्र चीन को दे दिया है। इसलिए वे पूर्वोत्तर हिस्से को काटकर ही भारत का नक्शा दिखाते हैं। यह राष्ट्र-विरोधी है। पूर्वोत्तर के लोगों और पूरे देश को इसका संज्ञान लेना चाहिए और करारा जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन

क्या पार्टी ने की कोई डील?

हिमंत बिस्वा सरमा ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए पूछा कि क्या पार्टी ने गुपचुप तरीके से नॉर्थ ईस्ट की पूरी जमीन किसी पड़ोसी देश को बेचने की डील कर ली है या पार्टी ने शरजील इमाम को सदस्यता दे दी है।

विज्ञापन

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी ने गुप्त रूप से उत्तर पूर्व की पूरी जमीन किसी पड़ोसी देश को बेचने का सौदा कर लिया है। क्या राहुल इसी वजह से विदेश गए हैं? या पार्टी ने ऐसा किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ