Himanta Biswa Sarma On Lok Sabha Election 2024 : असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर ही सवाल उठा दिए हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से चुनने के लिए है। मुझे नहीं लगता कि इस चुनाव में और कोई मुद्दा है।
सरमा ने आगे कहा कि यह महज एक औपचारिकता ही है कि हर 5 साल पर हमें मतदान करना पड़ता है। अन्यथा इस चुनाव की कोई जरूरत ही नहीं थी। यह लोकसभा चुनाव केवल औपचारिकताएं पूरी करने के लिए है। बता दें कि लोकसभा चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। सात चरणों में होने वाले इस चुनाव का अंतिम चरण 1 जून को होगा।