3 मार्च से भयंकर बारिश का अलर्ट! बारिश-बर्फबारी से हिमाचल-उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में कैसे हालात?

Himachal Jammu Kashmir Uttarakhand Weather: हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। मौसम विभाग ने 2 दिन और भारी बारिश के साथ बर्फबारी होने की भविष्यवाणी की है। आइए तीनों राज्यों में मौसम का अपडेट जानते हैं…

Weather Update IMD Forecast

बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।

Himachal Weather Update IMD Forecast: देश के तीनों पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में पिछले 3 दिन मौसम काफी खराब है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। हालांकि आज हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर थम गया और बर्फबारी भी रूक गई। कई इलाकों में धूप खिलने से राहत मिली है, लेकिन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 3 मार्च से फिर बारिश और बर्फबारी होने की भविष्यवाणी की है। 4 मार्च को भी मौसम खराब रहेगा। 5 और 6 मार्च को मौसम साफ हो जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

उत्तराखंड के 3 जिलों के लिए रेड अलर्ट

उत्तराखंड में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है। वहीं चमोली में हिमस्खलन के बाद फंसे सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में अगले 12 घंटे में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 2 दिन बारिश और बर्फबारी होती रहेगी। हालांकि 2 मार्च की शाम को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 3 और 4 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी होगी, जिससे हिमस्खलन होने का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में जनजीवन अस्त-व्यस्त

जम्मू कश्मीर में भी खराब मौसम के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। 25 से 28 फरवरी के बीच गुलमर्ग में सबसे ज्यादा 113cm बर्फबारी हुई। सोनमर्ग में 75cm बर्फ गिरी। मौसम का देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूलों में विंटर वैकेशन 6 और दिन के लिए बढ़ा दी है। 10वीं से 12वीं तक की 1 और 3 मार्च को होने वाली परीक्षाओं को पोस्टपोन कर दिया है। अब यह एग्जाम 24 और 25 मार्च को होंगे। लगातार हो रही बारिश से नदियों में पानी का स्तर 3 से 4 फीट बढ़ गया है। रामबन जिले के बटोत में सबसे ज्यादा 163.7mm बारिश हुई। कटरा में 118mm और बनिहाल में 100mm पानी बरसा। 2 दिन से हो रही लगातार बारिश से सर्दी के सीजन में चल रही पानी की कमी भी पूरी हो गई है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में सड़कें-ट्रांसफार्मर ठप

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 3 दिन की बर्फबारी से 5 नेशनल हाईवे समेत 650 से ज्यादा सड़कें ब्लॉक हैं। 2300 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर ठप पड़े हैं। कांगड़ा और कुल्लू जिले में बादल फटा, जिससे आई बाढ़ में 10 से ज्यादा गाड़ियां बह गईं। चंबा और मनाली में भारी बर्फबारी के कारण स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों में नदिया और नाले उफान पर बह रहे हैं।

कुल्लू जिले के पाहनाला खड्ड में और कांगड़ा जिले के छोटा भंगाल में भी बादल फटने की घटना हुई। किन्नौर और भरमौर के ऊपरी इलाकों में ग्लेशियर खिसकने की खबर है, जबकि चंबा जिले की पांगी घाटी की कुमार पंचायत में हिमस्खलन हुआ। भूस्खलन होने और चट्टानों के गिरने के कारण राज्य के विभिन्न शहरों में सरकारी और निजी बसों समेत कम से कम 70 बसें फंसी हुई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कुल्लू घाटी में विद्युत परियोजना के लिए ने बांध के द्वार खोलने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ