IMD Weather Update: देश में पिछले कुछ दिनों से मौसम ने करवट ले ली थी. ऐसा लग रहा था की मानसून बित गया है लेकिन अब फिर एकबार आसमानी आफत ने दस्तक दे दी है. खासतौर पर उत्तर भारत के राज्यों में. बीते दिन उत्तराखंड और हिमाचल में हुई भारी बारिश से राज्य की जीवनरेखा अस्त-व्यस्त हो गई है. मंडी में भूस्खलन से सड़के टूट गई है. टपकेश्वर महादेव मंदिर, कार्लीगढ़ और सहस्त्रधारा में बादल फटने से क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ था. वहीं, बिहार में भी बाढ़ से लोगों को दिक्कत हो रही है.
भूस्खलन से पहाड़ी राज्यों में तबाही
पहाड़ी राज्यों में बादल फटने से नदियों का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है. आज भी वहां बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. माना जा रहा है कि इससे दिल्ली और मैदानी क्षेत्रों में भी तेज बारिश की आशंकाएं जताई जा रही है. दिल्ली में लंबे समय के बाद बारिश से राहत मिली थी लेकिन अब फिर उमस भरी गर्मी हो रही है.
गुजरात-राजस्थान से मानसून का Exit
IMD के मुताबिक, राजस्थान, गुजरात जैसे राज्यों में मानसून की वापसी हो चुकी है. यहां पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है. हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावनाएं हैं.
दिल्ली-NCR में 3 दिन बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और NCR में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. यहां 3 दिन बारिश हो सकता है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी. 16 से 19 सितंबर तक दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे.
यूपी में ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने तेज बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई है. अगले 48 घंटों में लखनऊ समेत इलाके के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हो सकती है. अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
बिहार में येलो अलर्ट
बिहार में भी IMD ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान और सारण समेत कई जिलों में बारिश होगी.
ये भी पढ़ें-Delhi BMW Car Accident: पति या बच्चे, कौन खोलेगा केस का राज? बीएमडब्लू हादसे में आज होगी सुनवाई
संबंधित खबरें
इंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
23 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
27 mins agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
55 mins agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
2 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines